परीक्षा पे चर्चा : दीपिका पादुकोण ने बच्चों से कहा, ‘अपने स्ट्रेस के बारे में माता-पिता और शिक्षकों से करें बात’

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आठवें संस्करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भाग लिया, जहां वो अपने व्यक्तिगत अनुभवों को छात्रों संग शेयर करती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा के दौरान तनाव को कैसे मैनेज करें इस पर भी बात की।

चर्चा के दौरान दीपिका ने अपने बचपन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका खेल और गतिविधियों के प्रति झुकाव था।

उन्होंने कहा, “मैं बचपन में बहुत शरारती थी। आज भी मेरे माता-पिता कहते हैं कि आप दीपिका को कभी भी जमीन पर नहीं पाएंगे। मैं हमेशा सोफे, टेबल और कुर्सियों पर कूदती रहती थी। मुझे एक्स्ट्रा-करिकुलर (पाठ्येतर) गतिविधियों में अधिक रुचि थी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपिका ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद दिया।

अभिनेत्री ने छात्रों से तनाव, शिक्षकों और अभिभावकों के दबाव से निपटने के बारे में बात करने के साथ उन्हें सलाह भी दी, दीपिका ने कहा, “उन चीजों पर फोकस करें जिन्हें आप कंट्रोल कर सकते हैं। अपने माता-पिता और शिक्षकों से अपने तनाव के बारे में बात करें, इसके कारण की पहचान करें और इसे किसी ऐसे व्यक्ति को बताएं जिस पर आप भरोसा करते हैं।”

उन्होंने छात्रों को तनाव से निपटने के प्रभावी तरीकों के रूप में ध्यान और व्यायाम का अभ्यास करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

दीपिका ने इस बात पर जोर दिया कि गलतियां करना सीखने का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने मौज-मस्ती, आराम के साथ प्रकृति और धूप के साथ की भी बात की।

एक इंटरैक्टिव सीजन के हिस्से के रूप में उन्होंने एक गतिविधि आयोजित की जिसमें छात्रों ने कागज के टुकड़ों पर अपनी ताकत लिखी और उन्हें एक बोर्ड पर प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा, ‘यह गतिविधि आपको यह एहसास कराती है कि यदि आप अपनी कमजोरियों के बजाय अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आप देखेंगे कि आप कितनी चीजों में अच्छे हैं।”

सीजन में एक मजेदार तत्व जोड़ते हुए दीपिका ने छात्रों के साथ कई गेम भी खेले।

इससे पहले मंगलवार को, उन्होंने परीक्षा पे चर्चा में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला और इस एपिसोड के बारे में उत्साह व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के तनाव और दबाव से निपटने में छात्रों की मदद करने के प्रयासों की सराहना की थी।

–आईएएनएस

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ...

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के...

पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करवाएंगे, यह मोदी की गारंटी है: अनुराग ठाकुर

कोलकाता । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यूसीसी...

टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन शासन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलने वाला समर्थन घट रहा है: जगन मोहन रेड्डी

अमरावती । आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वायएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली...

admin

Read Previous

विवेक रंजन ने ‘अश्लील जोक्स’ को बताया ‘सोशल नॉर्मलाइजेशन’ का शिकार, फैंस से पूछे चुभने वाले सवाल

Read Next

इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो जनवरी में 39,687 करोड़ रुपये रहा, डेट में आया रिकॉर्ड निवेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com