गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा, पुलिस भी कर रही है सपोर्ट : आतिशी

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब भाजपा जब देख रही है कि वह पूरी तरह से दिल्ली में हार रही है तो वह गुंडागर्दी और गाली-गलौज पर उतर आई है और आप कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है।

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता कर सभी घटनाओं को साझा किया है। आतिशी ने कहा कि जब से रमेश बिधूड़ी भारतीय जनता पार्टी से कालकाजी विधानसभा में चुनाव लड़ रहे हैं, लगातार गुंडागर्दी और दहशत का माहौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में बनाया जा रहा है। विधानसभा के हर इलाके में भाजपा के कार्यकर्ता और कई लोग जो कहते हैं कि हम रमेश बिधूड़ी के भतीजे हैं, वो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं। उनका कॉलर पकड़ रहे हैं। उनका पार्टी प्रचार का सामान छीनकर उसे जला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में हुई ऐसी गुंडागर्दी की घटनाएं आप सभी के साथ साझा करना चाहूंगी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को गिरी नगर इलाके में आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष अरुण चौहान और हमारी महिला विंग की टीम के साथ डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे। वहां पर भारतीय जनता पार्टी के राजीव भाटी, जो कहते हैं कि वह बिधूड़ी के भतीजे हैं और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं, उन्होंने भाजपा का पटका भी पहना हुआ था। वह हमारे कार्यकर्ताओं के पास आए, गाली-गलौज किया, उनके हाथों से स्टीकर छीनकर उसे जलाया।

उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह 19 जनवरी को गोविंदपुरी गली नंबर 3 में दीप सिंह नाम की आम आदमी पार्टी की एक कार्यकर्ता हैं। उनको रात को 11:40 पर रमेश बिधूड़ी का व्हाट्सएप पर कॉल आया। रमेश बिधूड़ी ने दीप जी को कहा कि तुम पहले भारतीय जनता पार्टी में होती थी कई साल पहले, तो वापस आ जाओ। जब उन्होंने मना किया और कहा कि हम तो आम आदमी पार्टी में हैं और आतिशी के साथ हैं, तब बिधूड़ी ने कहा कि वह आतंकवादियों की पार्टी है। 8 तारीख के बाद आतिशी जेल जाएगी और अगर तुम बाहर निकली तो तुम्हें भी अंदर करवाऊंगा।”

आतिशी ने कहा कि 19 तारीख को गोविंदपुरी गली नंबर 5 में हमारे एक कार्यकर्ता का रिश्तेदार अंकित गुप्ता दिल्ली के बाहर से आया हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसका पटका छीना, उसे थप्पड़ मारा और जो पत्र उसके हाथ में थे, उन्हें जला दिया। इसी तरह 20 जनवरी को नवजीवन कैंप के एस ब्लॉक में दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी की टीम ने कई बच्चों को स्टीकर चिपकाने के लिए पोस्टर चिपकाने के लिए लगाया हुआ था। जब हमारी एक कार्यकर्ता विजेता कुमारी ने इस पर आपत्ति जताई, तो वहीं पर खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता से गाली-गलौज की। गोविंदपुरी में और इसकी कल मैंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।

आतिशी ने कहा कि 21 तारीख को गिरी नगर में मानव कल्याण कैंप के सामने फिर से राजीव ने हमारे कार्यकर्ता रोशन चौहान को रोका और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आ जाओ। फिर उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी आपसे फोन पर बात करना चाहते हैं। राजीव ने अपने फोन से रमेश बिधूड़ी को फोन लगाया और रोशन चौहान से बात करवाई। रमेश बिधूड़ी ने उन्हें बोला कि बहुत प्रचार कर रहे हो, बहुत फुर्ती आ गई है तुम्हारे अंदर। भारतीय जनता पार्टी में तुम पहले थे, वापस आ जाओ। जब उन्होंने मना कर दिया, तो रमेश बिधूड़ी ने उन्हें कहा कि तुम्हारी बेटी का ग्रेटर कैलाश में घूमते हुए कई वीडियो है, वायरल कर दूंगा।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है। जिस तरह से गुंडागर्दी और हिंसा भारतीय जनता पार्टी फैला रही है। यह जो आतिशी ने कहा, यह वारदातें केवल उनकी विधानसभा तक सीमित नहीं हैं। पूरी दिल्ली के अंदर मेरे पास न जाने कितने हमारे कैंडिडेट आ चुके हैं। मेरी अपनी विधानसभा में, राजेंद्र नगर में, इधर-उधर कई जगहों पर हमने देखा है और शिकायत आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से गुंडागर्दी के ऊपर उतरी हुई है। कोई भी पार्टी या कोई भी कैंडिडेट हिंसा क्यों करता है? उसे हिंसा करने की जरूरत क्यों पड़ती है? वह तभी हिंसा करता है जब वह देखता है कि बाकी अन्य अहिंसात्मक तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, भाजपा के पास कोई नेरेटिव नहीं होता। जब जनता उसके साथ नहीं होती, जो जनता उसकी बात नहीं सुन रही होती, तब वह फिर हिंसा पर उतारू हो जाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब इसकी कमान अमित शाह ने संभाली है केंद्र में और पूरी दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था से हटा दिया गया है। पूरी दिल्ली पुलिस को केवल भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में लगा दिया गया है। सब भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के लोग भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को, गुंडागर्दी करने में संरक्षण देते हैं। भाजपा के लोग जो भी सामान बांट रहे हैं, उनमें ये पुलिस वाले लाइन बनवाकर सामान बंटवा रहे हैं। पूरी दिल्ली की कानून व्यवस्था से दिल्ली पुलिस को हटा दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि अब होम मिनिस्ट्री से सीधे एसएचओ लेवल के ऑफिसर को फोन आता है। बीच में कोई सीपी भी नहीं है, कोई डीसीपी नहीं है, कोई स्पेशल सीपी नहीं है, कोई एडिशनल सीपी नहीं है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा का मेगा प्रचार प्लान तैयार, अगले 10 दिन में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता करेंगे धुआंधार रैली

Read Next

जेईई परीक्षा आज से शुरू, कोटा में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इतजाम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com