कर्नाटक की बेहतरी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगे : शिवराज सिंह चौहान

बेंगलुरु । कर्नाटक की विकास योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और राजस्व मंत्री के साथ बैठक की।

मीडिया को इस बैठक के बारे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रीफ भी किया। बताया , ”मैंने भारत सरकार की योजनाओं की समीक्षा की है। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि सभी को पक्का मकान मिले। हमने सितंबर में कर्नाटक में 2 लाख 57 हजार 246 घर बनाने की मंजूरी दी थी। इसके लिए हमने पैसा भी आवंटित किया है।”

आगे कहा, ”आज कर्नाटक के गरीबों के मकान के लिए हमने आवासों की संख्या को बढ़ाया है। कुल मिलाकर कर्नाटक के उन आवासों के अलावा हमने 4 लाख 67 हजार 580 मकान गरीबों के लिए आवंटित किए हैं। भाजपा का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले।”

चौहान ने प्रदेश सरकार को केंद्र द्वारा दिए गए फंड का उपयोग करने की सलाह भी दी। बोले , ”कर्नाटक सरकार तेजी से इन मकानों के काम को पूरा करे ताकि सभी गरीबों के पक्के मकान बनाए जा सकें। पहले जो हमने फंड जारी किए थे, सरकार उनका उपयोग करे। कृषि मंत्री ने मैग्नेटाइजेशन योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। तीनों मंत्रियों ने कुछ और ज्ञापन मुझे सौंपे हैं। हमारा लक्ष्य विकसित भारत के साथ विकसित कर्नाटक बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कर्नाटक के विकास में कोई कसर न छोड़े।”

आगे कहा, ”राज्य सरकार से मेरा आग्रह है कि वह समय पर फंड ठीक से खर्च करें। भारत सरकार कर्नाटक की बेहतरी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आज मैं अपने कर्नाटक के दौरे में सुपारी उत्पादक किसानों से भी मिलने जा रहा हूं।”

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष से अपील की कि वो जनकल्याण की राजनीति करे। केंद्रीय मंत्री बोले, ”हम लोग विकास की राजनीति करते हैं, जनकल्याण की राजनीति करते हैं। अभी कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें कर्नाटक ने फंड खर्च नहीं किया है, लेकिन मैं आज इसमें नहीं जाना चाहता।”

कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्दी प्रदेश के अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में हिस्सा लेने पटना जाएंगे राहुल गांधी

Read Next

अरविंद केजरीवाल पर हो रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म “अनब्रेकेबल” लॉन्च, आतिशी समेत अन्य नेताओं के साथ जायेंगे स्क्रीनिंग में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com