इतालवी पत्रकार की गिरफ्तारी का मामला, ईरान ने बताया क्यों उठाया कदम

तेहरान । ईरान ने सोमवार को पुष्टि की कि उसने इतालवी पत्रकार सेसिलिया साला को ‘कानून का उल्लंघन’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कदम की इटली ने ‘अस्वीकार्य’ बताते हुए निंदा की है।

ईरान की आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी ने संस्कृति और इस्लामी मार्गदर्शन मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, “सेसिलिया साला ने एक इतालवी नागरिक, 13 दिसंबर, 2024 को पत्रकार वीजा के साथ ईरान की यात्रा की और 19 दिसंबर, 2024 को इस्लामी गणतंत्र ईरान के कानून का उल्लंघन करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।”

बयान में कहा गया कि उसके मामले की जांच चल रही है और उसकी गिरफ्तारी प्रासंगिक नियमों के अनुसार की गई है।

बयान में आगे कहा गया कि तेहरान में इतालवी दूतावास को सूचित कर दिया गया है। पत्रकार काउंसलर एक्सेस दिया गया है और वह फोन पर अपने परिवार के संपर्क में है।

इससे पहले अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इटली के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा ईरान में पुलिस ने एक इतालवी पत्रकार को गिरफ़्तार किया है और सरकार उसे वापस लाने के प्रयास कर रही है।

साला अख़बार इल फ़ोग्लियो और पॉडकास्ट कंपनी चोरा मीडिया के लिए काम करती हैं।

इतालवी विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह ‘सेसिलिया साला की कानूनी स्थिति को स्पष्ट करने और उनकी हिरासत की शर्तों को सत्यापित करने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।’

मंत्रालय ने कहा, ‘तेहरान में इतालवी दूतावास और वाणिज्य दूतावास शुरू से ही इस मामले पर पूरी तरह से नज़र रखे हुए हैं।’

इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की सरकार में एक प्रमुख व्यक्ति – रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि गिरफ़्तारी ‘अस्वीकार्य’ है। उन्होंने कहा, “इटली उसे मुक्त करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है, हर विकल्प पर काम कर रहा है।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

एलजी की आतिशी को चिट्ठी, कहा- पूर्व मुख्यमंत्री ने आपको अस्थायी सीएम कहा, ये मेरा अपमान

Read Next

‘टैक्स चोरी पकड़ने के लिए डिजीयात्रा के डाटा का इस्तेमाल नहीं’, सरकार की सफाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com