जीतू पटवारी का दलितों पर अत्याचार के खिलाफ महू में बड़े आयोजन का ऐलान, धान खरीदी के मुद्दे मोहन सरकार को घेरा

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ जीतू पटवारी ने सोमवार को धान खरीदी के मुद्दे मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा।

जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धान खरीदी के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने 3100 का वादा किया था, लेकिन उसका भुगतान अब तक नहीं हुआ। सरकार जिस तरीके से धान खरीद में धोखा दे रही, उसे किसान और उनके बच्चे देख रहे हैं। जब धान मंडी में आएगी, तब मैं मंडी में जाऊंगा। तीन चार दिन लगातार मैं मंडियों में किसानों से मिलूंगा। इस सरकार का जो असली चेहरा है झूठ, भ्रष्ट, गुमराह करने और ठगने का हम उसको बेनकाब करने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि राज्य सरकार अपना वादा निभाए। सरकार भोपाल में अपने वचन पत्र का पालन करे। हमारी सभी विधायकों ने विधानसभा का घेराव किया। ये सदन तो चलता नहीं है, लेकिन जितना चला उसमें अपनी भूमिका निभाई। हमने विपक्ष के तौर पर जनता के लिए ईमानदारी से अपना काम करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट मानसिकता के लोग सरकार में बैठे हैं। इनको शर्म नहीं आती, इनमें मर्यादा नहीं बची है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार हो रहा है। मध्य प्रदेश के देवास जिले में रविवार को एक दलित बेटे की हत्या कर दी गई। राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े कहते हैं कि लगभग पिछले तीन से चार साल में पांच लाख दलित और आदिवासी बहनें गायब हुई हैं।

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जो हत्याएं या यातनाएं होती हैं, उससे भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बार-बार बेनकाब होता है। दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर हम संविधान के संकल्प के साथ महू में बहुत बड़ा आयोजन कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सभी सीडब्ल्यूसी के मेंबर, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सभी को हम आमंत्रित करेंगे।

उन्होंने कहा कि एससी/एसटी अनुसूचित जाति के साथ जो अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ ये लड़ाई का आगाज है। साथ ही साथ बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा है और सुरक्षा है। यह संकल्प हम लेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि जातिगत आधारित जनगणना कांग्रेस पार्टी की मूल धारणा है, उस पर भी हम पूरी ताकत से मध्य प्रदेश में जन जन को जोड़ने की कोशिश करेंगे।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पटना पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Read Next

इथियोपिया सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 71

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com