दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून के पक्ष और विपक्ष में एक किलोमीटर की दूरी पर दो रैलियों का आयोजन

सोल । दक्षिण कोरिया का राजनीतिक संकट गहराता ही जा रहा है। इस बीच सड़कों पर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सूक योल के पक्ष में और विपक्ष में शनिवार को रैलियों का आयोजन हुआ।

पुलिस ने अनुमान लगाया कि शाम 5.10 बजे तक ग्योंगबोक पैलेस के पास यून विरोधी रैलियों में 35,000 लोग शामिल हुए, हालांकि आयोजकों ने यह संख्या 5,00,000 से अधिक बताई।

प्रदर्शनकारियों ने लाइट स्टिक लहराई और “यून सुक योल को तुरंत गिरफ्तार करो” के नारे लगाए।

कुछ लोगों ने संवैधानिक न्यायालय से उन्हें पद से हटाने की मांग की, जबकि अन्य ने यून की सत्तारूढ़ ‘पीपुल्स पावर पार्टी’ (पीपीपी) को भंग करने की मांग की।

मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग के भी साइट पर जाने की खबर है।

केवल 1 किमी दूर, ग्वांगह्वामुन स्टेशन के पास, यून के समर्थकों ने अपनी रैली की। एक प्रदर्शनकारी द्वारा पकड़े गए साइन पर, ‘महाभियोग अमान्य है।’ लिखा था। वहीं, एक अन्य पर ‘ली जे-म्यांग को गिरफ्तार करो’ लिखा था।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पीपीपी नेता यून सांग-ह्यून ने मंच से समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने घुटनों के बल झुकने से पहले कहा, “हम अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को रोकने में विफल रहे। मैं अपने सम्माननीय देशभक्त नागरिकों से माफी मांगता हूं।”

पुलिस ने कहा कि शाम 5:10 बजे तक रैली में लगभग 35,000 लोग इकट्ठे हुए थे, जबकि आयोजकों ने दावा किया कि यह संख्या 3 लाख के करीब थी।

इससे पहले 28 दिसंबर को, दक्षिण कोरियाई पुलिस ने राष्ट्रपति के सुरक्षित घर पर छापा मारा था, जहां उन्होंने कथित तौर पर मार्शल लॉ लगाने की अपनी योजना पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी।

पुलिस ने कहा कि छापेमारी का उद्देश्य सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित करना और 3 दिसंबर को मार्शल लॉ घोषित होने से कुछ घंटे पहले इमारत में प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान करना था।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में अलग से स्थित राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा पर एक साथ छापेमारी का प्रयास किया गया था, लेकिन जांचकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया गया था।

नेशनल असेंबली ने 14 दिसंबर को राष्ट्रपति यून सुक-योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया। यह प्रस्ताव मंगलवार (03 दिसंबर) रात को मार्शल लॉ लागू करने के लिए उनके खिलाफ लाया गया था। अब सभी की निगाहें संवैधानिक न्यायालय पर टिकी हैं, जो राष्ट्रपति यून सूक योल के महाभियोग पर अंतिम फैसला लेगा।

न्यायालय यह फैसला करेगा कि संसद के उस फैसले को मंजूरी दी जाए या नहीं, जिसके तहत या तो यून को पद से हटाया जाएगा या उन्हें पद पर बहाल किया जाएगा।

साउथ कोरिया की नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया। उन्हें राष्ट्रपति यून सूक योल की जगह लिए अभी दो सप्ताह का समय भी पूरा नहीं हुआ था।

महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के बाद हान को उनके कर्तव्यों से निलंबित कर दिया गया। उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री चोई सांग-मोक कार्यवाहक राष्ट्रपति और कार्यवाहक प्रधानमंत्री दोनों की जिम्मेदारी संभाली है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बुलंदशहर : अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

Read Next

डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से की अमेरिका में टिक-टॉक पर प्रतिबंध टालने की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com