‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली । लोकसभा में सोमवार को ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ से जुड़े दो विधेयक पेश किए जाएंगे। इसे लेकर विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार को घेरा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा, “इतनी बड़ी रिपोर्ट है, हम लोगों ने अभी नहीं पढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं तो उनके पास अच्छा मौका है कि वह राज्यों और केंद्र की सरकारों को भंग कर दें और दोबारा चुनाव करा लें। मैं समझता हूं कि इससे बढ़िया कौन सा मौका होगा। मैं कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के जुमलों पर विश्वास मत कीजिए।“

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर कहा, “यह देश के संघीय ढांचे पर प्रहार है।“

संविधान पर चर्चा को लेकर उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के पत्र के बाद चर्चा हो रही है। उन्होंने संविधान बचाओ अभियान चला रखा है। इस सरकार ने 10 वर्षों में संवैधानिक मूल्यों का हनन किया है। चुनी हुई सरकार को डराने का काम किया जाता है। राहुल गांधी के लिए संविधान बचाओं नारा खोखला नारा नहीं है।“

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के मुसलमानों पर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “वह क्या कहेंगे हम खुद कह रहे हैं। वह क्या हमें मार देंगे। लेकिन उन्होंने हमें तबाह करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। पहले बच्चों को पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप दी जाती थी, वह बंद कर दी गई। अल्पसंख्यक संस्थानों की कटौती कर बर्बाद कर दिया गया। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का बजट खत्म कर दिया गया। यह बताएं कि कहां ले जाना चाहते हैं।“

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “संविधान के संदर्भ में जब से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में संबोधन दिया है तब से वे लोग विचलित हैं। जब यह कह रहे हैं कि सभी सुरक्षित हैं तो यह बार-बार रोहिंग्या, बांग्लादेशी क्यों करते हैं। यह नफरत फैलाकर क्यों वोटों का ध्रुवीकरण चाहते हैं। उन्हें पहले मणिपुर के मुद्दे पर बोलना चाहिए।”

किसानों के दिल्ली कूच करने पर उन्होंने कहा, ” ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की बात बाद में होनी चाहिए, पहले किसानों के हित की बात होनी चाहिए। किसानों को मुआवजा नहीं मिलता है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान मिलना चाहते हैं, लेकिन पीएम मोदी मिलते नहीं, किसानों पर बात नहीं करते हैं। पहले किसान, युवाओं का मसला हल होना चाहिए। वह संविधान को तार-तार करने का प्रयास कर रहे हैं। आज वह नेहरू की बात उठाएंगे। पिछले 10 साल में उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

तेजस्वी यादव की ‘माई-बहिन मान योजना’ चुनावी घोषणा नहीं, प्रतिबद्धता है : मनोज झा

Read Next

दक्षिण कोरिया : महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के बाद राष्ट्रपति यून निलंबित, अब आगे क्या होगा?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com