दिल्ली के छह स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी : दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर पुलिस ने अपडेट दिया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है।

जिन छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें भटनागर पब्लिक स्कूल (पश्चिम विहार), कैम्ब्रिज स्कूल (श्रीनिवासपुरी), डीपीएस (ईस्ट ऑफ कैलाश), साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल (डिफेंस कॉलोनी), दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल (सफदरजंग एन्क्लेव), वेंकटेश पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि अब इस मामले में एसओपी का पालन कर रहे हैं। साथ ही स्कूलों को मिले मेल के संबंध में भी हम जानकारी ले रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

इस संबंध में स्कूलों को ईमेल किया भेजा गया था।

इस ईमेल में कहा गया है, “हम आपको यह सूचित कर रहे हैं कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक सामग्री लगाईं जा चुकी हैं। हमें बहुत ही अच्छे से पता है कि आप अपने स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों के बैग की जांच नहीं करते हैं।”

ई-मेल में आगे कहा गया है, ” विस्फोटक स्कूल सहित आसपास के लोगों को नुकसान पहुंचाने की अपने अंदर पर्याप्त क्षमता रखता है। इसके अलावा, हमें यह जानकारी मिली है कि आज से 14 दिसंबर तक, यानी कल, दोनों दिनों में, एक अपेक्षित पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) और खेल दिवस पर मार्च भी होने वाला है। इस एक्टिविटी में एक सीक्रेट डार्क वेब ग्रप शामिल है और कई रेड रूम भी हैं। बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त हैं।”

धमकी में आगे कहा गया है, “13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024, ये दोनों दिन में आपके स्कूल में बम धमाके हो सकते हैं। 14 दिसंबर को एक निर्धारित टीचर-पैरेंट्स मीटिंग है और इस दिन बम विस्फोट होने का बड़ा फायदा है। बम धमाका 13 दिसंबर को किया जाएगा या 14 दिसंबर को ये बात गोपनीय है। लेकिन, यह निश्चित है कि बम अभी लगाए गए हैं।”

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक के प्रारूप को कैबिनेट की मंजूरी का राजनीतिक हलके में स्वागत

Read Next

सीरिया की 90 फीसदी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों को हमने तबाह कर दिया : इजरायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com