‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक के प्रारूप को कैबिनेट की मंजूरी का राजनीतिक हलके में स्वागत

नई दिल्ली । केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से जुड़े विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और इस सत्र में यह विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है। विधेयक के प्रारूप को मंजूरी मिलने के बाद सियासी बयानबाजियों का दौर भी तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पूरा देश पांच साल तक चुनावों में व्यस्त रहता था, इससे अब मुक्ति मिल चुकी है। अब लोगों को चुनावों की सिरदर्दी नहीं होगी। यह बदलाव देश के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। पिछले कई वर्षों से यह मांग चल रही थी कि देश में एक ही समय पर चुनाव होने चाहिए, ताकि हर समय चुनावों के शोर और व्यस्तता से छुटकारा मिल सके। अब जो विधेयक का प्रारूप पास हुआ है, उससे निश्चित रूप से देश में एक बड़ा बदलाव आएगा। जब पांच साल में एक बार चुनाव होंगे, तो यह लंबी विकास यात्रा की शुरुआत होगी और देश का विकास तेजी से होगा। यह विधेयक बहुत अच्छे तरीके से लाया गया है और पारित किया गया है, जो देश के समग्र विकास के लिए अहम कदम साबित होगा।

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ देश के हित में है, लेकिन सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह इसे किस स्थिति में लागू करना चाहती है और इसका रूप क्या होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट बात नहीं की है। मैं समझता हूं कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से पहले देश में ईवीएम की विश्वसनीयता सुनिश्चित करनी जरूरी है। जब तक ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा, तब तक चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठते रहेंगे। इसलिए ईवीएम की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए, तभी चुनावी प्रक्रिया को लागू किया जाना चाहिए।

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग हो रही थी। पहले ऐसा होता था कि साल भर देश में अलग-अलग चुनाव होते रहते थे, जिसके कारण आचार संहिता के दौरान बड़े पैमाने पर विकास कार्य रुक जाते थे। इस स्थिति को सुधारने के लिए आज कैबिनेट में ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़े विधेयक का प्रारूप पास हुआ है, जिसका हम पूरी तरह से स्वागत करते हैं। अब हम उम्मीद करते हैं कि यह विधेयक जल्दी ही संसद में पारित हो, ताकि देश में चुनावी प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित और विकासात्मक बनाया जा सके।

जेडीयू नेता संजय झा ने ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर अपनी पार्टी का समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, “हम लोग पहले भी इस मुद्दे पर समिति के सामने गए थे और हमारी पार्टी ने यह प्रस्ताव रखा था कि संसद और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए। पंचायत चुनाव को अलग रखा जा सकता है, लेकिन संसद और विधानसभा का चुनाव एक साथ होने से खर्च में भी कमी आएगी और चुनाव प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी। इसके अलावा, एक साथ चुनाव होने से जो भी सरकार चुनी जाएगी, उसे पांच साल तक काम करने का पूरा समय मिलेगा, जिससे स्थिरता बनी रहेगी।”

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक अच्छा कदम है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रक्रिया में सरकार का बहुत सारा समय और पैसा खर्च होता है, जो अब बच सकेगा। दो से तीन महीने तक चुनाव प्रक्रिया चलती है और इस दौरान सारी चुनावी मशीनरी लगती है। यदि ‘एक देश, एक चुनाव’ लागू होता है, तो इससे यह सब बचत होगी और सरकार का समय और संसाधन सही दिशा में इस्तेमाल हो सकेगा। यह एक सकारात्मक और प्रभावी कदम है।

राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं। यह बीजेपी के लिए कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं था। हमारे नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी इस विचार का समर्थन करते थे और उन्होंने भी कहा था कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होना चाहिए। बीजेपी बहुत समय से इस मुद्दे पर मांग कर रही है और यह हमारा एजेंडा था। यह सिर्फ बीजेपी का नहीं, बल्कि देश के कई अर्थशास्त्रियों, राजनीतिक वैज्ञानिकों, रिटायर्ड आईएएस अफसरों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों की भी राय है। देश की जनता चाहती है कि चुनावों का खर्च कम हो, हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आसानी हो। यही कारण है कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। हम इसका स्वागत करेंगे।

भट्टाचार्य ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस एक ही भाषा बोल रही हैं, जो फेडरल स्ट्रक्चर के खिलाफ है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस लगातार केन्द्र सरकार के खिलाफ बोलते हैं। इन पार्टियों का उद्देश्य सिर्फ बीजेपी का विरोध करना है, चाहे वह मुद्दा कोई भी हो।

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची में संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव के नाम

Read Next

दिल्ली के छह स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी : दिल्ली पुलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com