लेबनान के शहर पर इजरायली हवाई हमले में एक की मौत, दो घायल

बेरूत । लेबनान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में इजरायली हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह हमला तब हुआ है जब लेबनान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लेबनानी सेना की तैनाती की गई। हमले में खियाम कस्बे को निशाना बनाया गया।

राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) के हवाले से बताया कि लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने इस हमले को इजरायल का “विश्वासघात” बताया है क्योंकि यह हमला युद्ध विराम समझौते के दौरान किए गए “सभी वादों का उल्लंघन करता है”। बयान में कहा गया है कि अमेरिका और फ्रांस को इजरायल की आक्रामकता को रोकना चाहिए।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने संघर्ष विराम समझौते की निगरानी करने वाली समिति पर भी इजरायल द्वारा लगातार किए जा रहे उल्लंघनों का आरोप लगाया था। साथ ही मांग करते हुए कहा था कि समिति ऐसे उल्लंघनों का तत्काल समाधान करे तथा उनकी पुनरावृत्ति को रोके।

एनएनए के अनुसार, लेबनानी सेना की इंजीनियरिंग रेजिमेंट ने गुरुवार को तीन बुलडोजर, कई सैन्य वाहनों और लगभग दस एम्बुलेंसों के साथ खियाम में प्रवेश किया।

यह सुनिश्चित करने के बाद कि क्षेत्र विस्फोटक उपकरणों से मुक्त है, रेजिमेंट ने मलबे को हटाना शुरू कर दिया और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के साथ समन्वय में पहले से पहचानी गई सड़कों पर यातायात बहाल करना शुरू कर दिया।

27 नवंबर को हुए युद्धविराम समझौते का उद्देश्य इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 14 महीने से अधिक समय से चल रही लड़ाई को रोकना है।

युद्ध विराम की शर्तों के अनुसार इजरायल को 60 दिनों के भीतर लेबनानी क्षेत्र से हट जाना होगा तथा लेबनानी सेना को सीमा पर तथा दक्षिण में तैनात किया जाएगा ताकि सुरक्षा नियंत्रण संभाला जा सके और किसी भी सशस्त्र उपस्थिति को रोका जा सके।

युद्ध विराम के बावजूद, इजरायली सेना ने लेबनान पर हमले जारी रखे हैं जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सीरिया की अंतरिम सरकार का दावा, विद्रोही खेमे से बातचीत करने दमिश्क पहुंचे तुर्किए और कतर के वरिष्ठ अधिकारी

Read Next

आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com