विक्रांत मैसी ने शुरू की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग

मुंबई । फिल्म जगत से ‘ब्रेक’ का ऐलान करने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म में मैसी के साथ अभिनेत्री शनाया कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

हाल ही में ‘रिटायरमेंट’ के बारे में दिए अपने बयान को वापस लेने के बाद विक्रांत अपनी अगली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग के लिए तैयार हैं। फिल्म के लिए आयोजित ओपनिंग इवेंट में फिल्म एक्टर्स और क्रू के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

सीएम धामी ने कहा, “मैं मानसी और वरुण बागला जैसे युवा फिल्म निर्माताओं की राज्य की सुंदरता को फिल्म के माध्यम से दिखाने के लिए सराहना करता हूं।”

प्रोड्यूसर मानसी बागला ने कहा, “रोमांटिक फिल्म के लिए स्टार्स के चयन को लेकर हम बहुत सजग थे। विक्रांत मैसी प्रतिभा का खजाना हैं और शनाया कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री मनमोहक है। उत्तराखंड के निवासी आरुषि निशंक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जो फिल्म में अपने राज्य की खूबसूरती को एक्टिंग में उतारने के लिए तैयार हैं। वे रोमांटिक फिल्म के लिए परफेक्ट हैं।”

मिनी फिल्म्स द्वारा निर्मित और संतोष सिंह द्वारा निर्देशित अपकमिंग म्यूजिकल लव स्टोरी में विक्रांत के साथ शनाया कपूर और आरुषि निशंक अहम रोल में हैं।

फिल्म की कहानी को निरंजन अयंगर और मानसी बागला ने तैयार किया है। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग मुंबई, मसूरी, देहरादून के साथ ही यूरोप में चल रही है।

’12वीं फेल’ अभिनेता ने हाल ही में स्पष्ट किया कि वह फिल्मों से रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं, वह सिर्फ अपने परिवार, हेल्थ पर ध्यान देने के लिए एक ब्रेक लेने जा रहे हैं।

मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर स्पष्ट किया और बताया, “एक्टिंग ही है, जो मैं कर सकता हूं। मेरे पोस्ट का गलत अर्थ लगाया गया कि मैं एक्टिंग छोड़ रहा हूं। मैं फैमिली और हेल्थ पर ध्यान देने के लिए बस कुछ समय चाहता हूं, जब सही समय आएगा तो मैं वापस आ जाऊंगा।”

–आईएएनएस

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

एनएचआरसी ने सट्टेबाजी के आरोपियों का महिमामंडन करने वाली ओटीटी सीरीज पर आपत्ति जताई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज अवैध...

‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे का दिखेगा महाजाल

मुंबई । अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या...

मिंडी कैलिंग ने तीसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा, कहा- ‘मेरे लिए आरामदायक दौर…’

लॉस एंजिल्स । हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी और...

admin

Read Previous

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर बनी संयुक्त समिति की बैठक, अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारी रखेंगे पक्ष आज

Read Next

बिहार : विदेशी पर्यटक भी खींचे चले आ रहे एतिहासिक सोनपुर मेला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com