साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने पीएम मोदी को दिखाया निकोसिया शहर, प्रधानमंत्री ने जताया आभार

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को साइप्रस दौरे से जुड़ी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने सोमवार को साइप्रस के निकोसिया शहर को दिखाने के लिए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमें साइप्रस के साथ लोगों के बीच और घनिष्ठ संबंधों की आशा है।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे निकोसिया के ऐतिहासिक शहर के कुछ हिस्सों को दिखाया। हमें साइप्रस के साथ लोगों के बीच और घनिष्ठ संबंधों की आशा है।”

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने उन्हें यह सम्मान दिया।

पीएम मोदी ने साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ का सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच मित्रता को समर्पित करता हूं।”

इसके बाद, पीएम मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई में साइप्रस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

पीएम मोदी ने कहा, “मैं भव्य स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति का हृदय से धन्यवाद करता हूं। जब से मैंने साइप्रस की धरती पर कदम रखा है, तब से यहां के राष्ट्रपति और यहां के लोगों ने जो अपनापन और स्नेह दिखाया है, वह सीधे दिल को छू गया। अभी कुछ देर पहले ही मुझे साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और साइप्रस की अटूट मित्रता पर मुहर है। इसके लिए मैं एक बार फिर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

–आईएएनएस

ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

तेहरान । ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या...

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’

मास्को । इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से...

अमेरिका-इराक की उच्च-स्तरीय बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति, बगदाद हमले की जांच पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा और राजनयिक सुविधाओं पर सहयोग को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान हाल ही में बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास...

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खुले या न खुले, भारत को होगा सबसे ज्‍यादा नुकसान : रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल

नई दिल्ली । पाक‍िस्‍तान की मध्‍यस्‍थता में इस्‍लामाबाद में आयोज‍ित अमेर‍िका-ईरान समझौता वार्ता व‍िफल होने के बाद म‍िड‍िल ईस्‍ट के हालात फ‍िर से च‍िंताजनक हो गए हैं। खासकर स्‍ट्रेट ऑफ...

ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने में करना पड़ रहा संघर्ष: रिपोर्ट

वाशिंगटन । पहले से ही तनावपूर्ण जियोपॉलिटिकल माहौल में एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि ईरान को हाल की लड़ाइयों के दौरान समुद्री माइंस बिछाने के...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं।...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए अब तक फॉर्मेट तय नहीं, अलग-अलग कमरे में भी हो सकती है बात

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तस्नीम...

पाकिस्तान में ईरानी डेलीगेशन: लीड कर रहे गालिबाफ आखिर कौन?

नई दिल्ली । ईरानी संसद के स्पीकर इन दिनों काफी चर्चा में है। विदेशी मीडिया (खासकर अमेरिकी और यूरोपीय) ने उनको पिछले दिनों सुर्खियों में बनाए रखा। दावा किया गया...

बलूचिस्तान में उड़ाई गई मुख्य गैस पाइपलाइन, सप्लाई बाधित

इस्लामाबाद । बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले और उसके आस-पास के इलाकों में गैस सप्लाई तब रुक गई जब कुछ हथियारबंद लोगों ने एक पाइपलाइन में विस्फोट कर दिया। स्थानीय...

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

admin

Read Previous

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Read Next

बांग्लादेश: यूनुस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे अवामी लीग के कार्यकर्ता, इस्तीफे की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com