लेबनान में ड्रोन विस्फोट, 8 सीरियाई शरणार्थी घायल

बेरूत/दमिश्क । पूर्वी लेबनान के होश अल-सैय्यद अली शहर के एक खेत में हुए ड्रोन विस्फोट में आठ सीरियाई शरणार्थी घायल हो गए।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी (एनएनए) ने गुरुवार को बताया कि सीरियाई सीमा के पास एक ड्रोन में विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया गया। हादसे में घायल सभी आठ लोगों को लेबनान के पूर्वी शहर हर्मेल के अस्पतालों में ले जाया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरियाई अधिकारियों ने गुरुवार को लेबनान के हिजबुल्लाह मिलिशिया पर पश्चिमी सीरिया के होम्स प्रांत के अल-कुसायर शहर के पास सीरियाई सेना के ठिकानों पर तोपों से गोले दागने का आरोप लगाया।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना की मानें तो, लेबनानी क्षेत्र से अल-कुसैर क्षेत्र में सीरियाई सेना के ठिकानों की ओर पांच गोले दागे गए। रक्षा स्रोत के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि सेना ने गोलीबारी के स्रोतों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की।

सूत्र ने बताया कि लेबनानी सेना के साथ समन्वय के बाद सीरियाई पक्ष ने लेबनान पर गोलीबारी रोक दी। वहीं, लेबनानी सेना ने क्षेत्र की तलाशी लेने और हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी समूहों का पीछा करने का वादा किया।

इस घटना के बाद सीरियाई पक्ष से किसी के हताहत होने या क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

ये घटनाएं तब हुईं, जब सीरिया और लेबनान ने मार्च में अपनी साझा सीमा पर शत्रुता रोकने और सैन्य समन्वय को मजबूत करने पर सहमति जताई थी।

बता दें कि लेबनान-सीरिया सीमा लंबे समय से अस्थिरता का केंद्र रही है, जहां तस्करी और सशस्त्र गतिविधियों की अक्सर खबरें आती रहती हैं। लेबनान और सीरिया के रक्षा मंत्रियों ने पिछले महीने सीमा सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद झड़पों में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

एक बयान में कहा गया, “हम लेबनानी सेना के साथ संपर्क में हैं ताकि घटना का मूल्यांकन किया जा सके और लेबनानी सेना के अनुरोध पर हमने गोलीबारी के स्रोतों को निशाना बनाना बंद कर दिया।”

इससे पहले, मार्च की शुरुआत में सीरिया के नए अधिकारियों ने हिजबुल्लाह पर तीन सैनिकों को लेबनानी क्षेत्र में अपहरण करने और उनकी हत्या करने का आरोप लगाया था।

ईरान समर्थित समूह (जो अपदस्थ सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सेनाओं के साथ लड़ा था) ने संलिप्तता से इनकार किया था।

–आईएएनएस

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

इजरायल के नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट की प्रमुख बनीं जिपी होटोवेली

तेल अवीव । इजरायल में जिपी होटोवेली को नेशनल पब्लिक डिप्लोमेसी डायरेक्टरेट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिपी होटोवेली को डायरेक्टरेट का प्रमुख...

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इजरायल ने सोमालीलैंड में नियुक्त किया पहला राजदूत

यरुशलम/तेल अवीव । इजरायली कैबिनेट ने रविवार को माइकल लोटेम को सोमालीलैंड के लिए देश का पहला राजदूत नियुक्त करने को मंजूरी दे दी, जिससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में...

रूस की स्टेट ड्यूमा के स्पीकर उत्तर कोरिया पहुंचे, शहीद सैनिकों के स्मारक समारोह में होंगे शामिल

प्योंगयांग । रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए...

कतर ने कुवैत पर इराकी ड्रोन हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

नई दिल्ली । इराक की तरफ से कुवैत के दो उत्तरी बॉर्डर पोस्ट पर हमले किए गए। हालांकि, इराक के हमले से कुवैत में जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी...

admin

Read Previous

क्या पाकिस्तानी हिंदुओं को भी वापस भेजेगी सरकार? ‘सिंधु जल संधि’ को लेकर भी पड़ोसी मुल्क को दिखाया आईना

Read Next

दिल्ली में अब भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार, राजा इकबाल बने नए मेयर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com