रूस ने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया हमला, जेलेंस्की बोले- दागी गईं क्रूज मिसाइलें

मास्को । रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि शनिवार देर रात रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ा हमला किया है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस हमले में हवाई, जमीनी और समुद्री हथियारों के साथ-साथ ड्रोन भी शामिल थे। सभी निर्धारित लक्ष्यों को निशाना बनाया गया

सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने रातभर में 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे ओडेसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसकी फोर्स ने रात भर में 71 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि राजधानी की ओर आते हुए 13 ड्रोनों को रोक दिया गया।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को बताया था कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के एक और दौर के लिए तैयार है, लेकिन कीव स्पष्ट रूप से किसी जल्दबाजी में नहीं है।

दिमित्री पेसकोव ने कहा, “कीव स्पष्ट रूप से समय ले रहा है। हम अभी भी टाइमलाइन से संबंधित प्रस्तावों का इंतजार कर रहे हैं। रूसी पक्ष बातचीत जारी रखने और तीसरे दौर की बातचीत करने को तैयार है।”

इस बीच रूसी अखबार इजवेस्टिया से बात करते हुए, देश के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत जारी रखेगा।

इस्तांबुल में हुई पिछली दो बैठकों में हिस्सा लेने वाले गालुजिन ने कहा, “यह सहमति बनी है कि रूस-यूक्रेनी सीधी बातचीत जारी रहेगी।”

रूसी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते एक दिन में यूक्रेनी सैन्य इकाइयों ने स्पेशल ऑपरेशन एरिया में 1,195 से ज्यादा सैनिकों को गंवाया है।

आईएएनएस

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

पेजेश्कियन ने दोहराया ‘ईरान दबाव और धमकियों के आगे झुकेगा नहीं’

तेहरान । अस्थाई संघर्ष विराम और कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने खाड़ी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

admin

Read Previous

बांग्लादेशी नेता ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोला ‘विदेशी विचारधारा के लिए कोई जगह नहीं’

Read Next

सऊदी अरब के ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का निधन, 20 साल से कोमा में थे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com