रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारतीय छात्र की मौत

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूसी गोलो से हमला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। हमले के छठे दिन भी रुस ने कीव और खारकीव जैसे शहरों में भारी बमबारी की। रूसी जवान अब कीव से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उनका देश सारे लक्ष्य हासिल करने तक यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा। खारकीव में बमबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। 20 साल के नवीन कर्नाटक से थे और खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिविर्सिटी में चौथे साल के मेडिकल छात्र थे।

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है। अरिंदम बागची ने आगे कहा- फॉरेन सेक्रेटरी रूस और यूक्रेन के एंबेसडर्स को कॉल करके खार्किव और दूसरे शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग कर रहे हैं। नवीन के होस्टल के साथी श्रीधरन गोपालकृष्णन ने बताया- यूक्रेनी समय के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे के करीब नवीन सर की मौत हुई। वह राशन की दुकान के सामने लाइन में लगा था, जब रूसी सेना ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी।

भारतीय रूस का ताबड़तोड़ हमला, कीव में भारतीयों के लिए बड़ा अलर्ट। इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी। कीव शहर से किसी भी हालत में आज ही बाहर निकलें भारतीय छात्र। वायुसेना भी करेगी भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट।

पांच लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर भागे। यूरोपीयो देशों पर गहराने लगा शरणार्थी संकट। पोलैंड, हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया बॉर्डर पर शरणार्थियों का हुजूम।

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत जिन पांच देशों से सहयोग लिया जा रहा है उनमें से स्लोवाकिया में समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को नियुक्त किया गया है। स्लोवाकिया के लिए रवाना होने से पहले रिजिजू ने कहा कि हम स्लोवाकिया में पूरे निकासी ऑपरेशन का समन्वय देखेंगे और हमारे छात्रों के लिए वीजा को लेकर वहां की सरकार से सहयोग का अनुरोध करेंगे। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता छात्रों को सुरक्षित वापस लाना है।

यूक्रेन में जंग के छठे दिन रूसी सेना ने हमले और भी तेज कर दिए हैं। राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया गया है। इस बीच रूस के दो शहरों में रूस ने मिसाइलों और तोप से हमला कर यूक्रेन की सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। माना जा रहा है कि, कीव में आज रात बहुत बड़ा हमला हो सकता है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि सभी भारतीय आज ही यूक्रेन की राजधानी को हर हाल में छोड़ दें। वे कीव से निकलने के लिए ट्रेन, बस या किसी भी चीज का सहारा लें।

———- इंडिया न्यूज स्ट्रीम

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

editors

Read Previous

‘द वारियर’ के निर्माताओं ने किया ‘आधी’ का फर्स्ट लुक जारी

Read Next

यूपी चुनाव 2022: छठे चरण में अपने ही गढ़ में अग्नि परीक्षा से गुजरेंगे योगी आदित्यनाथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com