आम पाकिस्तानी अपने देश की पुलिस को मानता है भ्रष्ट : इंटरनेशनल सर्वे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के विभिन्न विभाग भ्रष्टाचार के गहरे जाल में फंसे हैं। इनमें से पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। भ्रष्टाचार के मामले में दूसरा नंबर निविदा का है, फिर प्रोक्योरमेंट सेक्टर का, और न्यायपालिका चौथे नंबर पर आती है। यानी सत्ता के लगभग हर उस सेक्टर में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिससे आवाम को राहत की उम्मीद होती है। विभिन्न प्रांतों के बाशिंदों की सोच विभिन्न सेक्टर्स को लेकर कुछ खास उत्साहजनक नहीं है।

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने मंगलवार को जारी सालाना सर्वे रिपोर्ट में ये अहम जानकारी दी। टीआई की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘नेशनल करप्शन परसेप्शन सर्वे’ का मकसद जरूरी गवर्नेंस मुद्दों पर जनता की धारणा को समझना था।

सर्वे में शामिल 4,000 लोगों (हर प्रांत से 1,000) में से 24 फीसदी का मानना ​​था कि पुलिस विभाग सबसे भ्रष्ट है, जिसमें पंजाब प्रांत सबसे आगे है, यहां 34 फीसदी लोगों ने माना कि सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसके बाद बलूचिस्तान में 22 फीसदी, सिंध में 21 फीसदी और खैबर पख्तूनख्वा में 20 फीसदी थी।

पुलिस के बाद टेंडर और प्रोक्योरमेंट (खरीद) सेक्टर था, जहां 16 फीसदी लोगों ने माना कि ये सेक्टर भ्रष्ट है। बलूचिस्तान में 23 प्रतिशत, केपी में 18 प्रतिशत, सिंध में 14 फीसदी और पंजाब में 9 फीसदी लोगों का कहना था कि इन सेक्टर्स में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

प्रेस रिलीज के मुताबिक, सर्वे से यह भी पता चला कि लगभग 77 फीसदी लोगों को सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी कोशिशों पर भरोसा न के बराबर है। वो इससे “कम संतुष्ट” दिखे।

पब्लिक सर्विस पाने के लिए सबसे ज्यादा रिश्वत सिंध में दर्ज की गई, जहां 46 फीसदी लोगों ने रिश्वत देने के लिए मजबूर महसूस किया। पंजाब में यह संख्या 39 फीसदी और केपी में 20 फीसदी थी।

नतीजों से यह भी पता चला कि जवाबदेही की कमी, पारदर्शिता और जानकारी तक सीमित पहुंच, और भ्रष्टाचार के मामलों को निपटाने में देरी देश में भ्रष्टाचार के “बड़े कारण” थे।

सीपीआई (करप्शन परसेप्शन इंडेक्स) 2024 रिपोर्ट के मुताबिक भारत का हाल पाकिस्तान से बेहतर है। इस सूचकांक में भारत 180 देशों की सूची में 96वें स्थान पर है जबकि इसका स्कोर 38 है, जिससे यूं समझा जा सकता है कि भारत में भ्रष्टाचार की दर मध्यम स्तर की है। वहीं पाकिस्तान 180 में 135वें पायदान पर है और इसका स्कोर 27 है, जिससे स्पष्ट है कि भारत से अधिक भ्रष्ट पाकिस्तान को समझा जाता है।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को भेजा लीगल नोटिस

Read Next

अखिलेश यादव बोले, चुनाव सुधार की शुरुआत आयोग से होनी चाहिए; एसआईआर को छिपा हुआ एनआरसी बताया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com