यमन संकट: सरकार ने सऊदी के दक्षिण प्रांतों में तनाव कम करने की अपील का किया समर्थन

अदन । यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने गुरुवार को सऊदी अरब की दक्षिणी क्षेत्रों (खासकर हदरमौत और अल-महरा प्रांतों) में तनाव कम करने की अपील का समर्थन किया है। यह फैसला साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) की हालिया सैन्य गतिविधियों के बीच आया है, जिसने इन प्रांतों पर कब्जा कर लिया है और हूती-विरोधी गठबंधन में दरार डाल दी है।

राज्य समर्थित सबा न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यमनी सरकार ने हद्रामौत और अल-महरा प्रांतों में हाल के घटनाक्रमों के प्रति सऊदी अरब के स्पष्ट, संतुलित और जिम्मेदार रुख का स्वागत किया।

सरकार ने चेतावनी दी कि राज्य के अधिकार क्षेत्र से बाहर और प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल (पीएलसी) से इतर कोई भी सैन्य कार्रवाई “तनाव का एक अस्वीकार्य स्रोत” मानी जाएगी।

सऊदी विदेश मंत्रालय ने 25 दिसंबर को बयान जारी कर एसटीसी की कार्रवाई को “एकतरफा” और “अनुचित” बताया, जो यमनी हितों को नुकसान पहुंचा रही है। सऊदी ने एसटीसी से तत्काल और व्यवस्थित तरीके से बलों की वापसी की मांग की। एक संयुक्त सऊदी-यूएई प्रतिनिधिमंडल 12 दिसंबर को अदन पहुंचा था, जो तनाव कम करने के लिए बातचीत कर रहा है।

एसटीसी ने इन प्रांतों में स्थानीय बलों की भर्ती का विस्तार जारी रखा, लेकिन सऊदी-यूएई प्रयासों के बावजूद अभी तक कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ। एसटीसी दक्षिण यमन की स्वतंत्रता चाहता है।

रियाद ने घोषणा की कि एक संयुक्त सऊदी-अमीराती सैन्य प्रतिनिधिमंडल अदन पहुंचा है ताकि एसटीसी के साथ मिलकर इलाकों से अपनी सेनाओं को व्यवस्थित तरीके से हटाया जाए।

3 दिसंबर को तनाव तब बढ़ गया जब एसटीसी बलों ने सरकार समर्थक इकाइयों के साथ झड़पों के बाद हद्रामौत पर कब्जा कर लिया था। उन पर ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ से संबंध बनाए रखने का आरोप लगाया गया। एसटीसी ने पीएलसी की भी आलोचना की कि वह हूती समूह के खिलाफ कोई गंभीर अभियान शुरू करने में नाकाम रहा है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, इसके बाद एसटीसी बलों ने बिना किसी विरोध के अल-महराह में अपना विस्तार किया और यमनी सरकार और सऊदी अरब की ओर से बार-बार तनाव कम करने की अपील के बावजूद, दोनों प्रांतों में स्थानीय बलों की भर्ती की है।

यमन में 2014 से जारी गृहयुद्ध में हूती विद्रोहियों (ईरान समर्थित) ने उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था, जबकि सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार (अब प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल—पीएलसी) का समर्थन करता है। एसटीसी (यूएई समर्थित) 2017 में गठित हुआ और दक्षिण यमन की स्वतंत्रता की मांग करता है।

2022 में एसटीसी को पीएलसी में शामिल किया गया था, लेकिन हाल ही में (दिसंबर 2025 की शुरुआत में) एसटीसी ने हदरमौत और अल-महरा पर कब्जा कर लिया, जहां 80 प्रतिशत तेल भंडार हैं। एसटीएस ने इसे “सुरक्षा मजबूत करने” के रूप में जस्टिफाई किया, लेकिन सऊदी अरब ने इसे “अनुचित वृद्धि” कहा।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

26 दिसंबर : जब 2003 और 2004 में प्रकृति ने दिखाया रौद्र रूप, भूकंप और सुनामी में लाखों ने गंवाई जान

Read Next

केंद्रीय बजट 2026-27: भारत की आर्थिक स्थिरता के लिए सीसीआई ने रखे चार सूत्री रणनीति का प्रस्ताव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com