यूपी: चार साल बाद रेप के आरोपी ने घटना का वीडियो किया अपलोड, गिरफ्तार

एटा (उप्र) : चार साल पहले अपने साथियों के साथ 16 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी ने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना मई 2019 की है, लेकिन सामाजिक कलंक के डर से लड़की या उसके परिवार की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

कक्षा 10 की छात्रा को स्कूल छोड़ना पड़ा और 2021 में उसकी शादी हो गई।

पिछले हफ्ते, उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि तीनों आरोपियों ने उसकी बेटी से दोबारा संपर्क किया और उससे मिलने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर गांव के पूर्व प्रधान के बेटे मुख्य आरोपी ने घटना की एक क्लिप अपलोड की, और इसे लड़की के ससुराल वालों के साथ भी साझा किया।

मजदूरी करने वाली पीड़िता के पिता ने कहा, इतना सब कुछ होने के बाद मेरी बेटी किसी तरह आगे बढ़ गई थी। अब वे उसके वैवाहिक जीवन को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे निराश होकर जब मैं पूर्व ग्राम प्रधान के घर उनके बेटे के गलत कामों की शिकायत करने गया, तो मुझे अपमानित किया गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने पर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। अब जब मैंने प्राथमिकी दर्ज की है, तो आरोपी हम पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मुझे चिंता है कि हमें गांव छोड़ना पड़ सकता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा, ‘प्राप्त शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आारोपी पूर्व प्रधान के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसका एक साथी हत्या के प्रयास के मामले में पहले से ही जेल में है और तीसरा फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

कन्नड़ एक्ट्रेस ने यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Read Next

बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान में मार्शल लॉ की आशंका जताई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com