यूपी : मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ दिवंगत भाजपा नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी ने यूपी के गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दिवंगत भाजपा नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से जारी 24 लोगों की सूची में छह ब्राह्मण, चार कुर्मी, तीन यादव, तीन दलित, दो ठाकुर, दो मुस्लिम उम्मीदवार हैं। गोरखपुर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी सुभावती शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है।

वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उपेंद्र शुक्ला चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से रवि किशन शुक्ल को टिकट दे दिया। वर्ष साल 2020 में उपेंद्र शुक्ला की मृत्यु हो गई। उनके परिजनों ने भाजपा पर अनदेखी का आरोप लगाया और चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद सपा का दामन थाम लिया।

वहीं बसपा विधायक दल के नेता रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को सपा में शामिल होने के बाद भी टिकट नहीं मिला। यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए सपा ने जो 24 नाम की सूची जारी की है, उसमें शाह आलम का नाम नहीं है।

छोटे दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी ने सहयोगी दलों को भी काफी सीट दी हैं। सर्वाधिक 33 सीट राष्ट्रीय लोकदल को मिली है।

समाजवादी पार्टी ने जौनपुर के मड़ियाहूं से सुषमा पटेल को टिकट दिया है। सुषमा बसपा से पिछले दिनो सपा में आई थीं। वाराणसी दक्षिणी से किशन दीक्षित और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उतारा गया है। किशन युवा और नया चेहरा हैं। सुरेंद्र पहले भी विधायक और मंत्री रहे हैं। प्रतापगढ़ की विश्वनाथ गंज से सौरभ सिंह, रानीगंज से आरके वर्मा को टिकट दिया गया है।

सपा ने इलाहाबाद की फाफामऊ सीट से अंसार अहमद को उतारा है। आजमगढ़ के सगड़ी से डॉ. एचएन पटेल, आजमगढ़ के मुबारकपुर से अखिलेश यादव, मऊ के मोहम्मदाबाद गोहाना (आरक्षित) से बैजनाथ पासवान, बलिया नगर से नारद राय और मिर्जापुर के छानवे (आरक्षित) से कृति कोल को टिकट दिया है। आजमगढ़ के मुबारकपुर से घोषित प्रत्याशी अखिलेश यादव आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।

सपा की सूची : विश्वनाथगंज- सौरभ सिंह, रानीगंज- आरके वर्मा, फाफामऊ- अंसार अहमद, मेहनौन- नंदिता शुक्ला,तरबगंज रामभजन चौबे, मनकापुर- रमेश चंद्र गौतम गौरा- संजय कुमार, हरैर्या- त्रियम्बक पाठक, मेहंदावल- जयराम पांडेय, खलीलाबाद-अब्दुल कलाम, नौतनवा- कौशल सिंह, सिसवां : सुशील टेबरीवाल, पनियरा- कृष्णभान सिंह सैंथवार, गोरखपुर शहर- शुभावती शुक्ला, पडरौना- विक्रम यादव, रुद्रपुर- प्रदीप यादव, सगड़ी-एचएन पटेल,मुबारकपुर- अखिलेश यादव,

मोहम्मदाबाद गोहना- बैजनाथ पासवान,बलिया नगर, नारद राय, मड़ियाहूं- सुषमा पटेल, वाराणसी दक्षिण- किशन दीक्षित, सेवापुरी- सुरेंद्र सिंह पटेल, छानबे-कीर्ति कोल को उम्मीदवार बनाया गया है।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

editors

Read Previous

यूपी विधानसभा चुनाव : सपा ने आईजी लखनऊ को हटाने की मांग की

Read Next

कर्नाटक में महिलाओं को उनकी पसंद के कपड़े पहनने की इजाजत नहीं: राकांपा नेता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com