हमले में घायल सेनाधिकारी की बेटी की रहस्यमय तरीके से मौत, परिवार नहीं चाहता जांच

लखनऊ : सेना की एक महिला अधिकारी की बेटी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पिछले हफ्ते कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया था और उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। लेकिन परिजन मामले में किसी भी तरह की जांच से मना कर रहे हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को उसकी मौत की जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी क्षेत्र, प्राची सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वे पीड़िता की मां को छेड़छाड़ की प्राथमिकी के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए बुला रहे थे, लेकिन वह कहती रहीं कि वह बाद में आएंगी।

डीसीपी ने कहा, इसके बाद जब मैंने उन्हें फोन किया, तो मुझे बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और वह इस मामले में कोई जांच नहीं चाहती हैं। उन्होंने पोस्टमॉर्टम के बिना ही अपनी बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

हालांकि पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच करेगी।

डीसीपी ने कहा कि 8 नवंबर को जब महिला अधिकारी शिकायत लेकर आईं तो हमने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

उन्होंने कहा, हमने पीड़िता की मां के बताए अनुसार करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

डीसीपी ने कहा कि अचानक सेना के अधिकारी ने छावनी पुलिस स्टेशन को अपनी बेटी की आत्महत्या के बारे में सूचित किया और जांच बंद करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि एक हलफनामा भी जमा किया गया था कि परिवार अपनी बेटी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।

डीसीपी ने छावनी क्षेत्र में एक सहायक पुलिस आयुक्त को मामले की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

युवती का कहना था कि वह तेलीबाग के लिए ऑटो में सवार हुई थी। जैसे ही वह ऑटो से बाहर निकली, दो युवकों ने उसे एक सफेद वैन में खींच लिया, जिसे एक अन्य व्यक्ति चला रहा था।

उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई, उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसे पीटा गया और गाली दी गई। उन्होंने नकदी और उसका क्रेडिट कार्ड भी लूट लिया था और बाद में उसे फेंक दिया था।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

सीतापुर में ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर में 4 लोग जिंदा जले

Read Next

आई2यू2 : विश्व मानचित्र पर एक नया भू-आर्थिक समूह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com