लखनऊ में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस हिरासत में एक आरोपी

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने नाबालिग के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।

मामला सरोजनीनगर थाने का है। पता चला है कि नाबालिग छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी कार सवार दो युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और जबरन होटल लेकर गए, यहां उसके साथ गैंगरेप किया गया।

पीड़िता ने इस संबंध में आरोपी युवक दानिश और अमीन के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बनाई। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता के मुताबिक, दोनों आरोपी उसे बीच रास्ते में फेंककर फरार हो गए। आरोपियों की गाड़ी का नंबर यूपी32-केएन 1437 है।

पुलिस उपायुक्त केशव कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गैंगरेप मामले को लेकर सरोजनीनगर थाने में तहरीर प्राप्त हुई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने होटल का सीसीटीवी भी चेक किया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि बीते दिनों अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप सपा नेता मोईद खान पर लगा। जिसने नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाबालिग के साथ बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

गैरी कास्पारोव ने शतरंज ओलंपियाड में ‘ऐतिहासिक डबल’ पर भारत की प्रशंसा की

Read Next

कर्नाटक हाईकोर्ट से सिद्दारमैया को झटका, जानें क्यों मुडा घोटाले में फंसे सीएम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com