राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, विपक्षी सांसद बोले- ‘उनके आरोपों में दम’, भाजपा नेताओं ने दिया जवाब

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर चुनावों में हेराफेरी कर रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।

उनके इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चलाए जा रहे पूरे एसआईआर कार्यक्रम से पता चलता है कि 61 लाख मतदाताओं को हटा दिया गया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है। संविधान ने हमें जो वोट देने का अधिकार दिया है, उस पर भाजपा सरकार सीधे हमला कर रही है। वह हमारे वोट के अधिकार पर हमला कर रही है। हमने देखा है कि उत्तर प्रदेश उपचुनावों में किस तरह मतदान में धांधली हुई।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि निश्चित रूप से चुनाव आयोग अपनी पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जांच के दायरे में है। यह एक संवैधानिक संस्था है और इसे स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। हालांकि ऐसा लगता है कि यह सत्तारूढ़ दल के प्रभाव में काम कर रहा है।

वहीं भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि देश भर में चुनाव होते हैं। कई राज्यों में विपक्ष की भी सरकार है। अपनी पार्टी के हारने पर शिकायत करना एक बुरी बात है। कर्नाटक हो या पंजाब जब आपकी सरकार बनती है तो सब ठीक है, लेकिन जब कोई और जीतता है तो यह एक मुद्दा बन जाता है और इसे धांधली कहा जाता है। विपक्ष का यह दोहरा रवैया गलत है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कर्नाटक और अन्य जगहों की बात करते हैं। लेकिन, क्या उन्होंने अभी तक कोई याचिका दायर की है? क्या उन्होंने कोई कानूनी कदम उठाया है? याद है उन्होंने राफेल के दौरान क्या कहा था? चौकीदार चोर है, ऐसी बेशर्मी भरी टिप्पणी सावरकर के बारे में भी की थी? क्या वह बिना किसी जवाबदेही के कुछ भी कहेंगे? यह बेहद गैर जिम्मेदाराना है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

आईएएनएस

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के...

एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन...

admin

Read Previous

ऑस्ट्रेलिया में कोयला परियोजना को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने हमें खलनायक की तरह किया पेश : गौतम अदाणी

Read Next

यूएस टैरिफ पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com