यूएस टैरिफ पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

मुंबई । अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य की अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित प्रभाव की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रवीण सिंह परदेशी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

बैठक में अमेरिका के इस निर्णय से महाराष्ट्र की जीडीपी, रोजगार और व्यापार पर प्रभाव को लेकर प्रारंभिक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य के निर्यात-आधारित उद्योगों पर अमेरिकी टैरिफ नीति का क्या असर होगा, इसकी गहराई से जांच करने की जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय का राज्य की वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह समझना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया कि केंद्र सरकार के साथ तत्काल समन्वय किया जाएगा ताकि टैरिफ बढ़ोतरी से राज्य की अर्थव्यवस्था और उद्योगों के हितों की रक्षा की जा सके। इस मुद्दे पर केंद्र से मार्गदर्शन लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर विशेष नीति बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “राज्य सरकार महाराष्ट्र के उद्योगों के हितों की पूरी तरह से रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हम राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।”

फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य सरकार अमेरिका के टैरिफ निर्णय के प्रभाव को कम करने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आने वाले समय में और भी विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेगी।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिनमें राज्य के वित्त विभाग के अतिरिक्त मंत्री सजीव ओपी गुप्ता, योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजगोपाल देओरा, ऊर्जा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव आभा शुक्ला, राज्य कर एवं जीएसटी आयुक्त आशीष शर्मा, उद्योग विभाग के सचिव डॉ. पी. अन्बलगन, ‘मित्रा’ के सह-सीईओ अमन मित्तल, ‘मित्रा’ के अर्थशास्त्री संजीव सक्सेना, मुंबई स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर सत्यनारायण कोठे, अर्थशास्त्री ऋषि शाह शामिल रहे।

आईएएनएस

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

admin

Read Previous

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, विपक्षी सांसद बोले- ‘उनके आरोपों में दम’, भाजपा नेताओं ने दिया जवाब

Read Next

‘अगर वोट चोरी हुई तो कर्नाटक में बर्खास्त हो सरकार’, राहुल के आरोपों पर चिराग पासवान का जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com