श्रीनगर के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस में परिवार ने मनाया बच्‍चे का जन्‍मदिन, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

कटरा । श्रीनगर रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में वाराणसी के एक परिवार ने केक काटकर बच्चे का जन्मदिन मनाया। परिवार के लिए यह एक कभी न भूल पाने वाला क्षण था। सबने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि देश के सबसे बड़े “चिनाब ब्रिज” पर धूमधाम से बच्चे ‘मोक्ष’ का जन्मदिन मनाने का मौका मिलेगा।

जायसवाल परिवार ने इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वे एफिल टावर से भी ऊंचे इस भव्य पुल पर अपने बच्चे का जन्मदिन मना पाएंगे। वंदे भारत ट्रेन में ही केक काटा गया और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

मोक्ष ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है! मैं बहुत खुश हूं कि मेरा बर्थडे इतने ऊंचे ब्रिज पर मना। थैंक यू मोदी अंकल!”

परिवार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने इस इलाके को इतना विकसित और खूबसूरत बनाया कि आज हम जैसे आम लोग भी यहां आकर खास लम्हों का जश्न मना सकते हैं।”

जन्मदिन मनाने आए बच्चे के पिता राकेश जायसवाल ने कहा, “यह पल हमारे लिए बेहद खास है। बच्चों का जन्मदिन इस ऐतिहासिक पुल पर मनाकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को जो तोहफा दिया है, उसके लिए हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं।”

मोक्ष की मां ने कहा, “हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा कोई मौका मिलेगा। यह सिर्फ एक ब्रिज नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के बचपन की सबसे खास याद बन गया है। मोदी जी का धन्यवाद।”

उल्लेखनीय है कि यह पुल चिनाब नदी पर बना है और इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टॉवर से भी ज्यादा है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है, जिसे इस तरह से बनाया गया है कि यह भूकंप और तेज हवाओं को भी झेल सकता है।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

नई दिल्ली । एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बिगड़ते हालात को देखते हुए उसने मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी...

कर्तव्य पथ पर फाइटर जेट्स का फ्लाई पास्ट, विमानों की गर्जना ने किया लोगों को रोमांचित

नई दिल्ली । कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना का फ्लाई पास्ट इस बार बेहद महत्वपूर्ण रहा। वायुसेना के जांबाज फाइटर पायलटों ने कर्तव्य पथ के ऊपर...

भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी; अगले पांच साल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 48 स्टेशनों की क्षमता दोगुनी होगी

नई दिल्ली । भारत रेलवे अगले पांच वर्षों में देश में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत 48 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को संभालने की क्षमता को दोगुना करने की योजना...

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों में भारी नाराजगी, कहा- यह ‘इडियट गो’ है

नई दिल्‍ली । इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी, जिससे हवाई यात्रा का संकट बढ़ गया। इससे हजारों पैसेंजर देश भर के एयरपोर्ट पर...

इंडिगो की उड़ानें रद्द और देरी पर बोले वारिस पठान- डीजीसीए तुरंत एक्‍शन ले

मुंबई । इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने और घंटों की देरी पर एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में भरी उड़ान, रचा इतिहास

नई दिल्ली | भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ‘राफेल’ में उड़ान भरी। इसके साथ ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। राष्ट्रपति...

मंडी में भूस्खलन: चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर बंद, कंगना रनौत ने जताया दुख

मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है। पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ के निकट हाईवे का एक बड़ा हिस्सा भारी...

बांग्लादेश में स्थायी कैंपस की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आठ ट्रेनें फंसी

ढाका । बांग्लादेश में रवींद्र विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए विकास परियोजना प्रस्ताव (डीपीपी) की मंजूरी और पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने...

आगरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में दो की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां ऑटो को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में...

भारत में हर घंटे 60 अतिरिक्त उड़ानें जुड़ी और हर 40 दिन में एक नया हवाई अड्डा बना : नागरिक उड्डयन मंत्री

नई दिल्ली । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हर 40 दिन में एक नए हवाई अड्डे के साथ देश में मात्र 10 वर्षों में 88...

भारत के 32 एयरपोर्ट का संचालन फिर से शुरू, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने दी जानकारी

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच 15 मई तक बंद भारत के 32 एयरपोर्ट्स को बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसे लेकर अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण...

admin

Read Previous

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

Read Next

देश के हर परिवार तक एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के चंद घंटों में घर तक हो रहा डिलीवर: हरदीप पुरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com