यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: आगंतुक चखेंगे ‘यूपी का स्वाद’, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

लखनऊ । योगी सरकार की पहल पर आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 इस बार आगंतुकों को केवल प्रदेश के शिल्प और संस्कृति से ही नहीं, बल्कि खानपान की विविधता से भी रूबरू कराएगा। ‘स्वाद उत्तर प्रदेश’ थीम के तहत आगंतुक गेट नंबर 3 से लेकर हॉल नंबर 7 तक प्रदेश के हर कोने के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। यहां 25 आकर्षक फूड स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां देसी और विदेशी खरीदारों को यूपी के खानपान की समृद्ध परंपरा का अनुभव मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को आयोजन का शुभारंभ करेंगे।

इस महाआयोजन में आने वाले बायर्स यूपी के स्वाद को भी चख सकेंगे। इसकी वृहद तैयारियां की जा रही हैं। फूड एंड बेवरेज सेक्शन के लिए खास तौर पर 3×3 मीटर आकार के 25 ऑक्टोनॉमस स्टॉल्स बनाए जा रहे हैं। इन्हें 75 मीटर x 6 मीटर के विशाल हैंगर के भीतर प्लेटफॉर्म पर सजाया जाएगा। स्टॉल्स को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति (100 किलोवॉट लोड) सुनिश्चित की जाएगी ताकि प्रस्तुति और सेवा में किसी तरह की कमी न रहे।

ट्रेड शो का यह सेक्शन केवल खानपान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह यूपी के फूड ब्रांड्स और एमएसएमई उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। ‘स्वाद यूपी का’ सेक्शन में पेश किए जा रहे व्यंजन यूपी के हर जिले की पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करेंगे। यूपीआईटीएस-2025 में आने वाले विदेशी खरीदारों के लिए यह सेक्शन किसी फूड फेस्टिवल से कम नहीं होगा। यहां वे एक ही जगह पर पूरे प्रदेश के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। योगी सरकार का यह प्रयास न केवल गैस्ट्रोनॉमी टूरिज्म को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य के छोटे कारोबारियों को भी बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा।

यूपी के हर क्षेत्र का स्वाद इस शो में खास आकर्षण रहेगा।

मुरादाबाद का स्वाद : यहां आने वाले लोग मशहूर मुरादाबादी दाल और बिस्कुट रोटी का जायका लेंगे। इसके साथ मुरादाबादी चिकन कॉर्नर भी अलग पहचान बनाएगा।

बनारस का स्वाद : बनारसी पान (वर्क वाला, मीठा, चॉकलेट, सादाबाद का और फायर पान) खास आकर्षण होगा। साथ ही दही-जलेबी, दही-इमरती और बनारसी लस्सी आगंतुकों को लुभाएगी।

मोदीनगर का स्वाद : मशहूर जैन शिकंजी यहां विशेष पेशकश होगी।

आगरा का स्वाद : दुनिया भर में चर्चित पंछी पेठा (अंगूरी, केसर और ड्राई फ्रूट) तो मिलेगा ही, साथ में छोले-भटूरे और मटर कुल्चा भी परोसे जाएंगे।

अवध का स्वाद : लखनऊ की मटन-चिकन जुगलबंदी के साथ-साथ अवध के उड़द के फर्रे, निमोना भात, बाजरे की रबड़ी और गुलाब खीर खास पकवान होंगे।

मथुरा का स्वाद : यहां मालपुआ और मथुरा का पेठा आगंतुकों को आकर्षित करेंगे।

जौनपुर का स्वाद : यहां की देसी रसोई का जायका मिलेगा।

अलीगढ़ का स्वाद : पराठों की विभिन्न श्रेणियां लोगों को खूब पसंद आएंगी।

खुर्जा का स्वाद : खुरचन और आलू टिक्की लोगों का मन मोह लेंगी।

नोएडा का स्वाद : यहां स्पेशल गोजरी थाली परोसी जाएगी।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

ममता बनर्जी बंगालियों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक हैं : सुकांत मजूमदार

Read Next

ईरान-आईएईए के बीच हुई डील, अराघची ने बताया क्या हुआ तो होगी रद्द!

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com