बिहार की जनता जानती है कि कौन विकास की बात करता है और कौन सत्ता के लिए राजनीति: राजीव प्रताप रूडी

पटना । भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने एक बार फिर लालू परिवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज लालू परिवार पूरी तरह विवादों से घिर चुका है।

सांसद रूडी ने कहा, “राष्ट्रीय जनता दल, जिसे कभी जनता की आवाज कहा जाता था, अब विवादों का अड्डा बन चुका है। मुझे नहीं लगता कि उनके परिवार या पार्टी पर ज्यादा कुछ कहने की जरूरत है, क्योंकि उनकी स्थिति खुद सब कुछ बयां कर रही है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का नेतृत्व, जो कभी एक परिवार के इर्द-गिर्द सिमटा हुआ था, अब बिखर चुका है। रूडी ने तंज करते हुए कहा कि आज राजद के भीतर न तो एकता दिखती है, न ही दिशा। जिस पार्टी की नींव पारिवारिक राजनीति पर टिकी हो, वहां आज केवल टूट-फूट और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल बचा है।

राजीव प्रताप रूडी ने बिहार चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार के आधे चुनाव हो चुके हैं और अब तक के मतदान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

रूडी ने कहा कि जनता का झुकाव साफ तौर पर एनडीए के पक्ष में है। लोग विकास, स्थिरता और सुशासन को वोट दे रहे हैं। बिहार ने बीते कुछ सालों में जो तरक्की की है, वह नीतीश कुमार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। यही भरोसा जनता को फिर एक बार एनडीए की ओर खींच रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब झगड़ों और विवादों की राजनीति से तंग आ चुके हैं। बिहार की जनता जानती है कि कौन विकास की बात करता है और कौन केवल सत्ता के लिए राजनीति करता है। जनता अब परिवारवाद से निकलकर काम करने वालों को चुन रही है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

कटरीना के अलावा 2025 में इन अभिनेत्रियों ने दिया बेबी बॉय को जन्म, धूमधाम से किया घर में स्वागत

Read Next

ओहियो के गवर्नर चुनाव में क्या भारतवंशी विवेक रामास्वामी को मिलेगी जीत? ट्रंप ने दिया खुला समर्थन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com