ओहियो के गवर्नर चुनाव में क्या भारतवंशी विवेक रामास्वामी को मिलेगी जीत? ट्रंप ने दिया खुला समर्थन

नई दिल्ली । ओहियो में मेयर पद का चुनाव होने जा रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमा चुके भारतवंशी विवेक रामास्वामी अब ओहियो के मेयर चुनाव की रेस में शामिल हो रहे हैं। विवेक रामास्वामी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खुला समर्थन मिल गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “विवेक रामास्वामी महान राज्य ओहियो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, एक ऐसी जगह जिसे मैं प्यार करता हूं और जहां मैंने 2016, 2020 और 2024 में तीन बार बड़ी जीत हासिल की है!”

विवेक रामास्वामी को अपना समर्थन देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं विवेक को अच्छी तरह जानता हूं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ा है, और वह वाकई खास हैं। वह युवा, मजबूत और होशियार हैं! विवेक एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं, जो हमारे देश से सच्चा प्यार करते हैं। आपके अगले गवर्नर के रूप में, विवेक अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, टैक्स और नियमों में कटौती करने, ‘मेड इन द यूएसए’ को बढ़ावा देने, अमेरिकी ऊर्जा प्रभुत्व को बढ़ावा देने, हमारी अब बेहद सुरक्षित सीमा को सुरक्षित रखने, प्रवासी अपराध रोकने, हमारी सेना/पूर्व सैनिकों को मजबूत करने, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने, चुनावी ईमानदारी को बढ़ावा देने और हमेशा घेरे में रहने वाले हमारे दूसरे संशोधन की रक्षा करने के लिए कड़ा संघर्ष करेंगे।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विवेक रामास्वामी ओहियो के एक महान गवर्नर होंगे और मेरा पूरा समर्थन है, वह आपको कभी निराश नहीं करेंगे!

बता दें, 2024 के अमेरिकी चुनाव के दौरान विवेक रामास्वामी का नाम काफी चर्चा में रहा। विवेक ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अयोवा कॉकस में चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति की रेस से खुद को बाहर कर लिया था। वहीं ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) के गठन की घोषणा करते हुए एलन मस्क और विवेक को जिम्मेदारी सौंपी। बाद में विवेक रामास्वामी से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई और डीओजीई की जिम्मेदारी मस्क को मिल गई।

बता दें, डीजीओई का काम है कि सरकारी खर्चे में कटौती करे। विवेक का भारत से खास कनेक्शन है। दरअसल, विवेक की मां के पास अमेरिकी नागरिकता है, जबकि उनके पिता आज भी भारत के ही नागरिक हैं। विवेक का जन्म ओहियो में ही हुआ था। ब्राह्मण परिवार में जन्मे विवेक हिंदुत्व के खुले समर्थक हैं। उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों पर हिंदू धर्म को लेकर अपनी राय रखी है, इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व का प्रचार भी किया है।

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में भीषण आग से भारी नुकसान, सीएम रेखा गुप्ता ने राहत कार्यों की जानकारी दी

Read Next

अगर तेजप्रताप एनडीए से प्रभावित होकर साथ देंगे तो हम स्वागत करेंगे: जीतन राम मांझी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com