बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में एनआईए ने 10 आरोपियों खिलाफ दायर की चार्जशीट

नई दिल्ली । एक नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इन पर नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने बांग्लादेश से लाकर ओडिशा में देह व्यापार में धकेलने का आरोप है।

एनआईए ने यह चार्जशीट भुवनेश्वर स्थित अपनी विशेष अदालत में दाखिल की है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लड़की के परिवार की गरीबी का फायदा उठाकर उसे नौकरी का लालच दिया और भारत लाने के बाद उसे देह व्यापार जैसे घिनौने काम में धकेल दिया। पैसे कमाने के लिए ये लोग लड़की को अलग-अलग जगहों पर लेकर गए और उस पर लगातार दबाव बनाते रहे।

शुरुआत में यह केस ओडिशा पुलिस ने दर्ज किया था और उन्होंने पोक्सो कोर्ट में 6 आरोपियों के खिलाफ दो चार्जशीट भी दायर की थीं, लेकिन मानव तस्करी की गंभीरता को देखते हुए एनआईए ने केस अपने हाथ में ले लिया। तफ्तीश के दौरान जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाए, जहां से दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए।

एनआईए ने इनके सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल डेटा और पैसों के लेन-देन की गहराई से जांच की। इसी जांच की कड़ी में दो और सहयोगी पकड़े गए, जो इस रैकेट का हिस्सा थे और लड़कियों की आवाजाही व सौदेबाजी में मदद करते थे।

एनआईए ने सभी 10 आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम 2012 और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

फिलहाल एनआईए मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सीमापार तस्करी, फर्जी दस्तावेज और देह व्यापार नेटवर्क से जुड़ा कोई भी आरोपी बच न पाए।

–आईएएनएस

निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

नई दिल्ली । केरल में कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट (एनसीएस ग्रुप) के प्रमोटरों और प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ धन शोधन निवारण...

सबरीमाला गोल्ड केस : केरल विधानसभा में फिर हंगामा, विपक्ष ने कहा- सरकार मामले को कमजोर कर रही

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। वजह रही सबरीमाला सोने की कथित चोरी मामले की जांच को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के...

झारखंड: विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

रांची । झारखंड के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की प्रोन्नति को लेकर स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को...

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी आदित्य अविनाश सूद को नियमित जमानत दे दी...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

माघ मेला विवाद : शंकराचार्य की पालकी रोकने और शिष्यों से मारपीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल, एसओपी की मांग

प्रयागराज । प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका...

कर्नाटक: मैसूरु में एनसीबी का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

बेंगलुरु । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कर्नाटक के मैसूरु में एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट और एक गुप्त ड्रग निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने शुक्रवार...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

दिल्ली महिला आयोग के ठप रहने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, तत्काल बहाली की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के लंबे समय से काम न करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका राजद सदस्य...

admin

Read Previous

इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम एशेज में ‘5 हजार’ से ज्यादा रन

Read Next

बिहार : सीएम नीतीश ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का लिया जायजा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com