दिल्ली में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए कई आरोप

नई दिल्ली । दिल्ली में सैकड़ों मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज और कोंडली विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कालकाजी के गोविंदपुरी स्थित मोहल्ला क्लीनिक के बाहर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है। इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “सरकार ने सब बेड़ा गर्क कर दिया है। दिल्ली के लोग अपना ध्यान रखें, ये सरकार आपके लिए कुछ नहीं करने वाली है।”

प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने अब तक 200 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हैं और आने वाले दिनों में दर्जनों और क्लीनिक बंद करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक गरीबों के लिए जीवनरेखा हैं, जहां हर दिन सैकड़ों मरीज मुफ्त इलाज, दवाएं और टेस्ट की सुविधा पाते थे। अब इन क्लीनिकों के बंद होने से गरीबों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में हजारों रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी का इलाज अब महंगा हो जाएगा, जबकि नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए गए ब्राउनफील्ड, ग्रीनफील्ड और आईसीयू अस्पतालों को भी निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है।

इस मौके पर विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में 121 मोहल्ला क्लीनिकों पर ताले लगने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि छह महीने पहले सरकार ने स्टाफ को नौकरी से न निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब न केवल क्लीनिक बंद कर दिए गए बल्कि कर्मचारियों को भी हटा दिया गया। कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकार दिल्ली की जनता से बदला ले रही है।

–आईएएनएस

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात...

खामेनेई की हत्या के बाद कराची तीसरे दिन भी बंद

इस्लामाबाद । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन में 11 मौतों के मद्देनजर पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं।...

मणिपुर के सीएम ने विभागों का किया बंटवारा, सात मंत्री पद अभी भी खाली

इंफाल । मणिपुर में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया। हालांकि,...

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

admin

Read Previous

बिहार चुनाव: गौड़ाबौराम से प्रत्याशी अफजल अली के नामांकन वापस नहीं लेने पर राजद ने पार्टी से किया निष्कासित ‎

Read Next

सेलिना जेटली की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 4 दिसंबर को अगली सुनवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com