महिला सरपंच के पास 12 करोड़ की संपत्ति, लोकायुक्त के छापे में खुलासा

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोकायुक्त पुलिस के छापे में एक महिला सरपंच के करोड़पति हेाने का खुलासा हुआ है। छापे की कार्रवाई जारी है, अब तक 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। महिला सरपंच का पति ठेकेदारी करता है । मिली जानकारी के अनुसार, बैजनाथ ग्राम पंचायत की सरपंच सुधा जितेंद्र सिंह के संदर्भ में लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिल थी कि उनके पास आय से अधिक की संपत्ति है। इसकी पुष्टि होने पर लोकायुक्त के दल ने उनके शारदापुरम कॉलोनी और बैजनाथ ग्राम स्थित आवास पर दबिश दी तो चैंकाने वाली जानकारी सामने आई। शारदापुरम के आलीशान मकान में स्वीमिंग पूल भी है।

लोकायुक्त के दलों केा छापे के दौरान दो क्रशर मशीन, एक मिक्च र मशीन, एक ब्रिक मशीन व 30 बड़े वाहन जिसमें चेन माउन्ट, जेसीबी, हाइवा, लोडर, ट्रेक्टर, इनोवा, स्कार्पियो, ईंट मशीन आदि का पता चला। इसकी कीमत लगभग सात करोड़ आंकी गई है।

छापे के कार्रवाई में इसके अलावा 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, 12 लाख रुपये जीवन बीमा पॉलिसी व बैंक खाते में जमा तथा 36 भूखंड के दस्तावेज मिले हैं।

रीवा के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि अभी तक लगभग 12 करोड़ की संपत्ति का पता चल है। आगे की कार्रवाई जारी है ।

अधिकारियांे का कहना है कि छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद महिला सरपंच से यह ब्यौरा मांगा जाएगा कि उसने यह सम्पत्ति कैसे अर्जित की है।

बताया गया है कि सरपंच का पति ठेकेदारी करता है, जबकि महिला सरपंच केा मात्र तीन हजार रुपए मासिक मानदेय मिलता है, और वह छह साल से इस पद पर है।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

लाखों का पैकेज, करोड़ों का व्यापार छोड़ चुन ली संन्यास की राह, ऐसे पांच लोग बनेंगे जैन मुनि

Read Next

रकुल प्रीत सिंह की ‘छतरीवाली’ का फस्र्ट लुक हुआ रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com