पेशाब गेट विवाद: शंकर मिश्रा ने वेल्स फ़ार्गो पर किया केस, मामले की सुनवाई 14 को

नई दिल्ली । जनवरी 2023 में न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान में अपने साथी यात्री 70 वर्षीय महिला पर पेशाब करने के लिए कुख्यात शंकर मिश्रा ने अब अपने पूर्व नियोक्ता ‘वेल्स फ़ार्गो’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

व‍िमान में हुई इस घटना के बाद कंपनी ने 35 वर्षीय मिश्रा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले पर बुधवार (14 फरवरी) को सुनवाई करेगा।

शंकर के पिता, श्यामनवल मिश्रा ने कहा कि उनका बेटा एक साल से अधिक समय से बेरोजगार है और अपने नियोक्ता वेल्स फार्गो द्वारा बिना किसी पूछताछ या तथ्य-जांच के बर्खास्‍त करने के बाद उसे 200 से अधिक जगहों से नौकरी से खारिज कर दिया गया।

कंपनी ने 5 जनवरी, 2023 को शंकर को ‘एडमिन लीव पेंडिंग इंक्वायरी’ पर रखा था और अगले ही दिन, 6 जनवरी, 2023 – वेल्स फ़ार्गो ने फैसला किया कि वे पूछताछ को आगे नहीं बढ़ाएंगे और एक प्रेस बयान जारी किया कि शंकर की सेवा समाप्त की जा रही है।

इस साल जनवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर अपने पुन: आवेदन में, मिश्रा ने तर्क दिया कि वेल्स फ़ार्गो या भारत या सभी निष्पक्ष देशों में कोई अन्य नियोक्ता किसी आरोपी कर्मचारी को निष्पक्ष जांच से इनकार नहीं कर सकता है।

मुकदमे में कहा गया है, “बिना पूछताछ, सबूत या तथ्यों के शंकर की बर्खास्तगी के बारे में धारणा बनाना और दोषी ठहराना, नियोक्ताओं की शक्तियों का दुरुपयोग है, और दुर्भावनापूर्ण इरादे के पूर्वाग्रह से ग्रस्त है।”

अदालत में पुनः आवेदन के अनुसार, वेल्स फ़ार्गो ईमेल में शंकर मिश्रा पर बिना पूछताछ के फैसला सुनाने की हद तक आरोप लगाया गया है, इसमें कहा गया है कि “संभवतः आपने वास्तव में ऐसा कृत्य किया है”।

6 जनवरी, 2023 की सेवा समाप्ति सूचना में कहा गया है, “6 जनवरी, 2023 को आपके व्यक्तिगत और कार्य ईमेल आईडी पर भेजे गए ईमेल में स्पष्ट रूप से उल्लिखित कारणों के लिए, आपका रोजगार तत्काल प्रभाव से ( 6 जनवरी 2023से) समाप्त किया जाता है।

मिश्रा ने दलील दी है कि“ 24 घंटे से भी कम समय में वेल्स फ़ार्गो इंटरनेशनल बैंक ने जांच शुरू करने से लेकर उसकी निंदा करते हुए एक सार्वजनिक बयान जारी करने और फिर जांच आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया, प्राकृतिक न्याय और कानून के सिद्धांत का उल्‍लघंन है।”

मुकदमे में कहा गया, “समाप्ति प्रक्रिया स्वयं समानता और निष्पक्षता से रहित है, और प्राकृतिक न्याय, ‘सुनवाई नियम’, ‘पूर्वाग्रह नियम’ और एक तर्कसंगत निर्णय के खिलाफ है, जो स्पष्ट रूप से बहुराष्ट्रीय कंपनी की दुर्भावना को दर्शाता है।”

शंकर के पिता ने कहा, “यह सच है कि नियोक्ता पर गैरकानूनी ढंग से सेवा समाप्ति के लिए मुकदमा दायर किया गया है। मैं न्यायपालिका में विश्वास करता हूं और यह न्याय और शंकर के रोजगार के अधिकार की लड़ाई है।”

–आईएएनएस

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

admin

Read Previous

यूएई दौरे पर पीएम मोदी, कहा- ‘हमें प्रवासी भारतीयों पर गर्व है’

Read Next

‘भारत जोड़ो’ मुहिम में जुटे राहुल नहीं बचा पा रहे कांग्रेस, पार्टी के नाव से उतर गए कई पूर्व सीएम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com