‘दिल्ली में बहुत बड़ी चुनौती, पीएम मोदी के विजन के साथ काम करेंगे’, शपथ के बाद मंत्रियों का वादा

नई दिल्ली । दिल्ली को गुरुवार को नया मुख्यमंत्री मिल गया। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री और अन्य छह नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। दिल्ली सरकार में मंत्री बने प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा ने कहा कि उनके सामने कई चुनौतियां हैं। लेकिन, पीएम मोदी के विजन के साथ जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे।

मंत्री बने प्रवेश वर्मा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, “हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। हमने पिछले कुछ सालों से देखा है कि दिल्ली में जो काम होने चाहिए थे, वो नहीं हुए। हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ मिलेगा। दिल्ली में हमने जितने भी वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे।”

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हम पूरी जिम्मेदारी को निभाएंगे। हमें पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में काम करने का मौका मिला है। उनके विजन के साथ आगे बढ़ेंगे।”

वहीं, कपिल मिश्रा ने कहा, “पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखकर काम करेंगे।”

दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री बनने के लिए रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं। पूरी दिल्ली ने उनको बहुत उम्मीदों से चुना है। मैं चाहूंगी कि वह सभी उम्मीदों पर खरी उतरें, दिल्ली का अच्छे से विकास हो और पिछले 10 साल में दिल्ली जो कूड़ेदान बन गई थी, उस स्थिति में भी सुधार हो।”

उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि सीएजी की सारी रिपोर्ट अभी विधानसभा में पेश भी नहीं हुई है। ऐसे में मैं चाहूंगी कि सीएजी की रिपोर्ट जल्द से जल्द विधानसभा में पेश हो। जो भी दोषी हैं, उन पर एक्शन हो।

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “पीएम मोदी और रेखा गुप्ता जी का बहुत-बहुत अभिनंदन।”

भाजपा नेता एवं दिल्ली नगर-निगम की पूर्व मेयर आरती मेहरा ने कहा, “आज हम सभी की बहन दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं। छात्रसंघ से राजनीति की शुरुआत करके, युवा मोर्चा और कॉरपोरेशन में काम करते हुए उन्होंने अपना बहुत अच्छा नाम बनाया। मैंने उनके साथ काम किया है। वो बहुत ही कर्मठ नेता हैं। दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए गए हैं, उन सभी को पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जाएगा, जिसका काम शुरू हो गया है। दिल्ली के सभी घरों में नल से जल आए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। तीन साल के अंदर हम यमुना को डुबकी लगाने लायक कर देंगे।”

बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, “दिल्ली में भाजपा की जीत ऐतिहासिक रही है। अरविंद केजरीवाल के झूठ से जनता ऊब चुकी थी। उन्होंने जनता से सिर्फ झूठे वादे किए। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने के लिए मैं रेखा जी को बधाई देता हूं। राजनीति में उनका अनुभव दिल्ली के विकास में काम आएगा। वो मध्यम वर्ग से आती हैं और संघर्षशील महिला हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। जो भी महिलाएं राजनीति करती हैं, उनके लिए यह एक उदाहरण है कि महिला भी मुख्यमंत्री बन सकती है।”

भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता अतुल भातखलकर ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने की बधाई देते हुए कहा, “भाजपा ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में दिल्ली का विकास होगा और यमुना नदी का जल साफ होगा।”

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “पीएम मोदी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। आज देश की महिलाओं के बीच दीपावली जैसा त्योहार है।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र : यूएनएससी में भारत

Read Next

यूपी बजट 2025 : योगी सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाएं और इंफ्रास्क्ट्रचर में हुआ बड़ा बदलाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com