जया बच्चन के पैपराजी को लेकर दिए बयान पर बोली अमीषा पटेल, कहा, “मैं मीडिया से प्यार करती हूं”

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन हमेशा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सांसद को मीडिया और पैपराजी पर कई बार भड़कते हुए देखा गया है, लेकिन हाल ही में उनके पेप्स को लेकर दिए बयान की वजह से वे आलोचना का सामना कर रही हैं।

अब जया बच्चन के बयान पर अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है और कहा कि वे मीडिया और पैपराजी से बहुत प्यार करती हैं।

जया बच्चन के पैपराजी को लेकर दिए बयान पर सवाल पूछने पर अमीषा ने कहा, “हर किसी की अपनी एक राय होती है, लेकिन मैं मीडियावालों से बहुत प्यार करती हूं। आप लोग बहुत मेहनत करते हैं, चाहे धूप हो, गर्मी हो, या बारिश हो, आप लोग बहुत अच्छे से काम करते हैं।”

वहीं, अच्छी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात करते हुए अमीषा पटेल ने कहा कि फिल्म अच्छी है तो दर्शक उसे देखने के लिए पहुंच ही जाते हैं, लेकिन हमारी फिल्म ‘गदर-2’ को भी गिराने का काम हुआ था, लेकिन हमारी फिल्म बहुत अच्छी थी, कहानी अच्छी थी, इसलिए ‘गदर-2’ ने गदर मचा दिया।

अपने अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे ओटीटी सीरीज की अच्छी फिल्मों का इंतजार कर रही हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर आने वाले दो बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं।

बता दें कि एक महिला सशक्तीकरण पर आधारित शो में जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि वे सोशल मीडिया की सबसे ज्यादा नापसंद की जाने वाली अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा था कि “ये लोग कौन हैं? क्या एजुकेशन है इनकी? क्या ट्रेनिंग ली है इन लोगों ने? ये लोग बाहर गंदी ड्रेनपाइप, गंदे पैंट पहनकर, हाथों में मोबाइल और चश्मा लगाकर घूमते हैं। इन्हें लगता है कि मोबाइल इनके पास है तो ये लोग कुछ भी कैप्चर कर लेंगे, और किस तरह के कमेंट्स वे करते हैं।”

बता दें कि नाराज पैपराजी ने अब जया बच्चन के बयान का विरोध करते हुए बच्चन परिवार का बायकॉट करने का फैसला लिया है। हालांकि, इससे पहले धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर भी सनी देओल पैपराजी से भिड़ गए थे और उन्हें बेवकूफ तक कहा था।

–आईएएनएस

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई...

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

admin

Read Previous

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बदल रही बड़े पर्दे पर स्टोरीटेलिंग की परिभाषा, आदित्य धर ने थ्रिलर फिल्मों को दिया नया आयाम

Read Next

हर पंचायत में बनेगी सहकारी संस्था, ‘अर्थ समिट 2025’ में बोले अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com