उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी करेंगे प्रचार, 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते और मतदाताओं से वोट मांगते नजर आएंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को भाजपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी उत्तराखंड चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों- तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा के अलावा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह , अजय कुमार, अजय टम्टा, माला राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, नायाब सिंह सैनी, धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज , बलराज पासी और दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

उत्तराखंड सरकार के वर्तमान मंत्रियों में से एकमात्र सतपाल महाराज को ही भाजपा द्वारा जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिल पाई है।

उत्तराखंड राज्य विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होना है। 10 मार्च को चुनावी नतीजों की घोषणा होगी।

–आईएएनएस

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

editors

Read Previous

फासीवाद और सम्प्रदायिकता के खिलाफ सांस्कृतिक अभियान कल होगा लांच

Read Next

महाराष्ट्र : गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com