हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुए तीन महत्वपूर्ण बिल

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को हंगामे के बीच कुल तीन महत्वपूर्ण बिल पास हुए। वहीं ओबीसी जातियों की सूची तैयार करने के लिए राज्यों को अधिकार देने से जुड़ा संविधान (127 वां संशोधन) विधेयक हंगामे के बीच पेश हुआ। हलांकि यह विधेयक पास नहीं हो सका है। इस बिल को लाने का उद्देश्य ओबीसी जातियों की लिस्ट तैयार करने का अधिकार राज्यों को देने का है। सोमवार को हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही अगले दिन 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में सोमवार को को ‘द लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप(अमेंडमेंट) बिल 2021’, ‘द डिपॉजिट इन्शुरन्स एंड क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन(अमेंडमेंट) बिल 2021 ‘ और द कंस्टीटूशन( एसटी) आर्डर (अमेंडमेंट) बिल 2021 पास हुआ। इसके अलावा द नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन(अमेंडमेंट) बिल, 2021, द नेशनल कमीशन फॉर होमियोपैथी (अमेंडमेंट) बिल, 2021 पेश हुआ।

सोमवार को लोक सभा की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होते ही भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत के 79वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन हमारे स्वाधीनता संग्राम की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक था। आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज सदन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उन सभी शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति दी।

इस दौरान टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया के मेडल जीतने पर लोकसभा में बधाई दी गई। लोकसभा में कहा गया कि नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा है। पहलवान बजरंग पुनिया ने भी देश के लिए कांस्य पदक जीता। इस सफलता पर आज सदन की ओर से नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया को बधाई दी गई।

सोमवार को हंगामे के कारण कई बार लोकसभा स्थगित हुई। पहले 11:30 बजे, फिर 12 बजे और फिर 2 बजे तक सदन स्थगित रहा। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा तो सदन की कार्यवाही मंगलवार को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

editors

Read Previous

अफगानिस्तान में पूर्ण आर्थिक पतन की संभावनाः गुटेरेस

Read Next

‘हैरी पॉटर’ गेम शो की मेजबानी करेंगी हेलेन मिरेन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com