दुनिया भर में छात्रों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ : पीएम मोदी से सीखे तनाव कम करने के टिप्स

नई दिल्ली । दुनिया भर में फैले भारतीय स्कूलों के हजारों छात्रों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम, ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी)- 2025′ कार्यक्रम को देखा।

परीक्षा के तनाव को कम करने और सीखने के प्रति सकारात्मक नजरिए को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आठवां संस्करण आयोजित हुआ। जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया, नेपाल से लेकर केन्या तक, इसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों उत्साह के साथ भाग लिया।

जापान में, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल और ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के साथ-साथ टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास के शिक्षक और प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

ऑस्ट्रेलिया में, कैनबरा में भारतीय उच्चायोग में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

भारतीय छात्रों और अभिभावकों ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग की तरफ से आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

भूटान में, उत्साही छात्र, अभिभावक और शिक्षक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए थिम्पू के नेहरू-वांगचुक सांस्कृतिक केंद्र में एकत्र हुए।

भूटान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, “सत्र ने छात्रों और अभिभावकों को तनाव मुक्त परीक्षा, नेतृत्व और समग्र शिक्षा के लिए प्रेरित किया।”

पड़ोसी नेपाल में, इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केंद्रीय विद्यालय काठमांडू, मॉडर्न स्कूल काठमांडू और अन्य सीबीएसई स्कूलों में किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र, अभिभावक और शिक्षक तथा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी शामिल हुए।

कतर के भारतीय स्कूलों के कई छात्रों, अभिभावक और शिक्षकों ने भी दोहा में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। दूतावास ने कहा, “उन्होंने परीक्षा के तनाव और उससे परे प्रबंधन के बारे में प्रधानमंत्री मोदी से सीखने और मूल्यवान जानकारी प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठाया।”

सऊदी अरब में, सीबीएसई स्कूलों के हजारों भारतीय छात्रों ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम देखा। उच्चायोग ने न केवल कार्यक्रम की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, बल्कि कुर्सी योग का एक सत्र भी आयोजित किया।

केन्या में भारतीय उच्चायोग ने भी कार्यक्रम के आठवें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसके बाद कुर्सी योग का एक सत्र आयोजित किया गया।

–आईएएनएस

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

admin

Read Previous

हेमंत सरकार जनादेश का अपमान बंद करे, अन्यथा भाजपा करेगी आंदोलन : बाबूलाल मरांडी

Read Next

अश्लील जोक्स मामला : महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिया रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट का संज्ञान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com