हेमंत सरकार जनादेश का अपमान बंद करे, अन्यथा भाजपा करेगी आंदोलन : बाबूलाल मरांडी

रांची । झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनादेश का अपमान और जनता से किए गए वादों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने राज्य में ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की लाभार्थियों को जनवरी एवं फरवरी की किस्त का भुगतान नहीं किए जाने, बुजुर्गों एवं विधवाओं की पेंशन लंबित रखे जाने और झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन पद पर नियुक्ति नहीं किए जाने को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार को लिखा, ”कल फरवरी महीने की 11 तारीख हो जाएगी। वादे के अनुरूप कल तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में ‘मंईयां सम्मान योजना’ की राशि चली जानी चाहिए, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पाई है।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं किए जाने का मुद्दा भी सोशल मीडिया पर उठाया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही। हेमंत सोरेन की एग्जाम कैलेंडर वाली घोषणा जुमला साबित हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन लंबित है। हजारों गरीब आदिवासी परिवार राशन से वंचित हैं। सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज करना जनता का अपमान है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा, ”राज्य सरकार लोगों का हक छीनना बंद करे। यदि हेमंत सरकार ने जन मुद्दों पर तुरंत पहल नहीं की, तो भाजपा इसके विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

गाजा ‘बिकाऊ’ नहीं है : डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर हमास

Read Next

दुनिया भर में छात्रों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ : पीएम मोदी से सीखे तनाव कम करने के टिप्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com