एमपी, गुजरात की तरह हरियाणा में भी चला मोदी मैजिक, ऐसे भाजपा ने रचा इतिहास

नई दिल्ली । हरियाणा चुनाव की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस इस बात को लेकर आश्वस्त हो गई थी कि प्रदेश में उसका 10 सालों से चल रहा राजनीतिक वनवास समाप्त होने वाला है। कांग्रेस के नेता इसको लेकर तमाम तरह के दावे भी कर रहे थे।

एग्जिट पोल के आंकड़ों ने तो कांग्रेस की खुशी को दोगुना कर दिया था। लेकिन, चुनाव परिणाम ने इस बात को स्पष्ट कर दिया कि हरियाणा में एमपी और गुजरात की तरह ही पीएम नरेंद्र मोदी का मैजिक चला और भाजपा ने इतिहास रच दिया।

हरियाणा में कुछ महीने पहले ही भाजपा ने मुख्यमंत्री बदल दिए तो कांग्रेस हमलावर हो गई, ऊपर से किसानों के मुद्दे और पहलवानों के आरोप भाजपा के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे, जिसे आगे रखकर कांग्रेस लगातार भाजपा को घेर रही थी। लेकिन, पीएम मोदी के विजन ने हरियाणा की सत्ता में तीसरी बार भाजपा की वापसी का रास्ता खोल दिया।

हरियाणा की जनता ने इस चुनाव परिणाम से साफ कर दिया कि एमपी और गुजरात की तरह पीएम मोदी के विजन पर उनका भी भरोसा है। इस बार हरियाणा में भाजपा को करीब 40 प्रतिशत वोट मिले हैं। यानी भाजपा को हरियाणा में अब तक मिले मतों में ये सबसे ज्यादा मत प्रतिशत है।

ऐसे में इन वोटों को गौर से देखें तो इसमें ज्यादातर वोट पीएम मोदी के द्वारा हरियाणा में कराए गए विकास के कार्य और यहां उनकी चुनावी सभाओं की वजह से मिले हैं। अब जरा पीछे नजर डालिए, हरियाणा में 2009 में भाजपा को 9.04 प्रतिशत, 2014 में 33.2 प्रतिशत, 2019 में वोट प्रतिशत 36.49 और इस बार वोट प्रतिशत 40 फीसदी के करीब पहुंच गई है।

यहां जाटलैंड की जो सीटें थी, उसमें भी इस बार भाजपा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। यानी हरियाणा की सभी 36 बिरादरी के वोट पीएम मोदी के विजन के पक्ष में डाले गए हैं।

अब पीएम का हरियाणा के लिए विजन देखिए, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यहां सीएम बदला गया और मनोहर लाल खट्टर को सांसद के बाद मंत्री बनाकर भाजपा पंजाबी समाज को तो साथ रखने में कामयाब हुई ही। नायब सिंह सैनी के सीएम बनते ही सैनी समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा हो गया।

किसानों की नाराजगी का मुद्दा उठा रहे विपक्ष को भी भाजपा ने अपनी रणनीति से घेरा। अपने चुनाव घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों के लिए 24 फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी का वादा किया और साथ ही अग्निवीर योजना से रिटायर होने वाले सैनिकों को राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण का वादा किया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने हरियाणा की जनसभाओं में कांग्रेस सरकार के बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी नहीं देने की बात को प्रमुखता से लोगों के बीच रखा तो वहीं दूसरी तरफ वह मंच से यह भी कहते रहे कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश को दामादों और दलालों के हवाले कर दिया गया।

हरियाणा में मौजूदा चुनाव में पीएम मोदी की सिर्फ 4 रैलियां हुईं। लेकिन, इसका व्यापक असर इस चुनाव में मतदाताओं पर पड़ता दिखा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस चुनाव में दलितों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। पीएम मोदी अपने प्रचार के दौरान गोहाना और मिर्चपुर कांड की याद हरियाणा की जनता को दिलाते रहे।

पीएम मोदी ने 16 अगस्त को हरियाणा में चुनाव घोषणा के बाद पहली रैली 14 सितंबर को की थी। पीएम मोदी ने यहां चार चुनावी रैलियां की और चुनाव के दौरान ही हरियाणा में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद भी किया। जबकि, राहुल गांधी ने हरियाणा में नौ कार्यक्रम किए। जिसमें रैली, जनसभा और यात्रा शामिल हैं।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां चुनावी सभा की, उन सीटों पर जीत का स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत रहा। यानी पीएम मोदी की बात और उनका साथ हरियाणा के लोगों को भी भा गया। दरअसल, गुजरात, उत्तराखंड और एमपी के बाद हरियाणा ऐसा राज्य बन गया है, जहां पीएम मोदी के विजन को लोगों ने स्वीकार किया है।

–आईएएनएस

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

गांधीनगर । न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

पुडुचेरी । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ओर्लियमपेट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक...

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर के जनादेश का सम्मान करती है भाजपा, अनुच्‍छेद-370 को बहाल करने का नहीं उठता सवाल : राम माधव

Read Next

निवेश और खपत बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था में जारी रहेगी तेजी: आरबीआई गवर्नर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com