जम्मू-कश्मीर के जनादेश का सम्मान करती है भाजपा, अनुच्‍छेद-370 को बहाल करने का नहीं उठता सवाल : राम माधव

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि भाजपा दूसरा सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट फीसद बढ़ने पर पार्टी नेता राम माधव ने आईएएनएस से खास बातचीत की।

राम माधव ने कहा, “जम्मू में हमें बहुत संतोषजनक परिणाम मिले हैं। जम्मू में हमने 29 सीटें जीती हैं। यह हमारी पार्टी के इतिहास में सबसे अधिक है। घाटी से मिले वोट और सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के पक्ष में गई हैं। सीटों की संख्या के मामले में नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि वोट शेयर के मामले में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। हमें 26 फीसद और एनसी को कुल 23 फीसद वोट मिला है। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण रिजल्ट रहा है। हम नतीजों का सम्मान करते हैं।”

राम माधव ने कहा कि जो जनादेश मिला है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसका सम्मान करेगी।

उन्होंने अनुच्‍छेद-370 पर बात करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को बहाल करने का सवाल ही नहीं है। अगर इस राज्य में या विधानसभा में इसे लाने का प्रयास किया जाएगा, तो इसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।

उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बात करते हुए कहा, “हरियाणा चुनाव के नतीजे सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक चेतावनी बनकर आए हैं। राजनीतिक पंडित और विशेषज्ञ कह रहे थे कि हमें 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी, लेकिन जो परिणाम आए हैं, वे प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय नेतृत्व और उनके विकास एजेंडे की बदौलत है।”

राम माधव ने नेशनल कॉन्फ्रेंस या कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है और ना किसी के साथ ऐसी कोई चर्चा हुई है। हम इस राज्य में दिए गए जनादेश का पूरा सम्मान करते हैं। जम्मू का प्रतिनिधित्व भाजपा कर रही है, क्योंकि यहां की अधिकतर सीटों पर हमारी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

–आईएएनएस

रूस ने अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को भारत के लिए खोला, निवेश और व्यापार में इजाफा होगा

नई दिल्ली । रूस ने भारत के लिए अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ने के लिए खोल दिया है। यह जानकारी...

इंडिगो की उड़ानें रद्द और देरी पर बोले वारिस पठान- डीजीसीए तुरंत एक्‍शन ले

मुंबई । इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने और घंटों की देरी पर एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से...

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में बड़ा सुरक्षा अभ्यास, रेलवे स्टेशन और हाउसिंग कॉलोनी में मॉक ड्रिल

बारामुला । जम्मू-कश्मीर के बारामुला पुलिस ने शुक्रवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को परखने के लिए दो महत्वपूर्ण...

हर पंचायत में बनेगी सहकारी संस्था, ‘अर्थ समिट 2025’ में बोले अमित शाह

गांधीनगर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आयोजित 'अर्थ समिट 2025' के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए...

एसआईआर के नाम पर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज । एसआईआर को लेकर सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि...

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

यूक्रेन युद्ध के बाद पहली दो दिवसीय भारत यात्रा पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के लिए भारत आ रहे हैं। इस अवसर पर नई दिल्ली रूसी नेता का स्वागत...

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के निलंबित होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति के लिए नींव पत्थर रखने की घोषणा करने वाले टीएसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी ने निलंबित कर दिया...

‘प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान’, सोनिया गांधी बोलीं- कदम उठाए सरकार

नई दिल्ली । 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने...

इमरान मसूद ने किया मदनी के बयान का समर्थन, कहा- सभी को ‘जिहाद’ सिखाया जाना चाहिए

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बुधवार को जमीयत-उलेमा-हिंद के प्रमुख मौलाना मदनी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी को जिहाद सिखाया...

पश्चिम बंगाल की केंद्रीय ओबीसी सूची से 35 जातियों को हटाने की एनसीबीसी ने दी सलाह, अमित मालवीय ने ममता सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली । राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) ने पश्चिम बंगाल की केंद्रीय ओबीसी सूची से 35 जातियों को हटाने की सलाह दी है। इन सभी 35 जातियों का संबंध...

admin

Read Previous

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी प्रतिक्रिया

Read Next

एमपी, गुजरात की तरह हरियाणा में भी चला मोदी मैजिक, ऐसे भाजपा ने रचा इतिहास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com