महाराष्ट्र के रायगढ़ में नाव में से एके-47 समेत कई हथियार बरामद

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के रायगढ़ में हथियारों से भरी एक संदिग्ध नाव बरामद हुई है। रायगढ़ में हरिहरेश्वर तट पर ये नाव बरामद हुई है जिससे एके-47, अन्य राइफल, गोलियां, जिंदा कारतूस, बारूद बरामद हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर सतर्क हो गई हैं और रायगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा में भी ये मुद्दा उठा है और सदन में इसे लेकर जानकारी दी गई है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट पर आज दोपहर ये नाव देखी गई थी। नाव की जांच की गई तो इससे एके 47 और अन्य राइफल बरामद हुईं। इसके साथ ही नाव से गोलियां और बारूद भी बरामद किया गया था। हथियारों का ये जखीरा मिलने के बाद तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया गया और पूरे रायगढ़ में इसे लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और नाव को भी कब्जे में ले लिया है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी इसे लेकर रायगढ़ पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। किसी भी शख्स को फिलहाल हिरासत में नहीं लिया गया है औऱ न ही नाव के बारे में कोई जानकारी महाराष्ट्र पुलिस को मिल पाई है लेकिन इसे लेकर छानबीन का दौर जारी है।

इस घटना के बाद हरिहरेश्वर तट के आसपास के इलाकों में पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर दी गई है। हथियारों के अलावा इस नाव से लाइफ जैकेट भी बरामद किए गए हैं। रायगढ़ के एसपी ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। हरिहरेश्वर तट के पास पूरे इलाके में पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है और फिलहाल जांच का सिलसिला जारी है।

रायगढ़ एसपी ने बताया कि हरिहरेश्वर तट के पास इस संदिग्ध नाव के मिलने की उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर जाकर छानबीन की गई। नाव की जांच के दौरान उसमें हथियार मिलने की पुष्टि हुई है जिसके बाद रायगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अब इस पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।

———– इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि...

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक करें अप्लाई

गांधीनगर । न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरी मौका सामने आया है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के विभिन्न...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जब वे देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बने।...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

editors

Read Previous

इंदौर में सड़क पर गड्ढों को खोज- खोज कर फूलों की माला पहना रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

Read Next

गडकरी और शिवराज की संसदीय ने बोर्ड से छुट्टी, योगी को जगह नहीं, क्या है बीजेपी का संदेश?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com