संबलपुर हिंसा: विहिप के बंद से ओडिशा के 14 जिलों में जनजीवन प्रभावित

भुवनेश्वर : ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को 14 जिलों में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है। बंद बुधवार सुबह छह बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। भाजपा, बजरंग दल और कुछ अन्य राजनीतिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया।

सूत्रों के मुताबिक, बंद का असर संबलपुर, देवगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, बोलांगीर, सोनपुर, बारगढ़, बौध, कालाहांडी, नुआपाड़ा, कोरापुट, नबरंगपुर, मल्कानगिरी और रायगड़ा जिलों में पड़ा है।

इन 14 जिलों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई क्योंकि विहिप और बजरंग दल के सदस्य विभिन्न शहरों में सड़कों और चौराहों पर धरना दे रहे हैं।

हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, दमकल वाहनों और अन्य को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावित जिलों में महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दोपहर तक 14 जिलों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

विरोध-प्रदर्शन में शामिल विहिप के एक कार्यकर्ता ने बताया, हनुमान जयंती जुलूस के दौरान, एक विशेष धर्म के कुछ लोगों ने हमारे भाइयों पर हमला किया और उन पर पथराव किया। हालांकि, इस संबंध में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार और प्रशासन दंगाइयों पर नरमी बरत रहे हैं। इसलिए, हमने बंद का आह्वान किया है।

इस बीच, शहर की स्थिति में सुधार को देखते हुए संबलपुर जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ढील दी है। राज्य सरकार ने संबलपुर जिले में इंटरनेट सेवाएं एक और दिन निलंबित रखने का आदेश जारी किया है।अब ये सेवाएं गुरुवार को सुबह 10 बजे तक बंद रहेंगी। हालांकि, कुछ इलाकों में बैंकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।

–आईएएनएस

कोलकाता में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े व्यापक आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विशेष न्यायालय (पीएमएलए)...

बांग्लादेश में नियुक्तियों पर विवाद, रुमीन फरहाना ने बीएनपी सरकार पर साधा निशाना

ढाका । बांग्लादेश की स्वतंत्र सांसद रुमीन फरहाना ने सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार पर अहम पदों पर पार्टी से जुड़े लोगों की नियुक्ति को लेकर तीखा हमला बोला है।...

ईरान संघर्ष पर रे डालियो की बड़ी चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी सबसे खतरनाक दौर आना बाकी

नई दिल्ली । दुनिया के जाने-माने निवेशक और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

भारत-इजरायल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत, सामाजिक स्तर पर साझेदारी मजबूत करने की जरूरत

तेल अवीव/नई दिल्ली । भारत और इजरायल को ज्यादा मजबूत, सामान्य और आगे की सोच वाली साझेदारी बनाने के लिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाना होगा। पिछले एक दशक में भारत-इजरायल...

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, 22 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

नई दिल्ली । देश के सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप...

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के...

मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन, भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक कदम

नई द‍िल्‍ली । आज का यह अवसर हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट के उद्घाटन के साक्षी बन रहे हैं।...

बंगाल की जनता को ओवैसी और हुमायूं कबीर से सतर्क रहना चाहिए: नसीम सिद्दीकी

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जहां प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं तो वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के गठबंधन के धागे खुल गए हैं। गठबंधन...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने 149 कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव : अमित शाह ने भाजपा का ‘भरोसा पत्र’ किया जारी, हर वर्ग को मिलेगा लाभ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने 'भरोसा पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

admin

Read Previous

कर्नाटक चुनाव : ‘विधानसभा सीट जीतना सिद्दारमैया के लिए बड़ी चुनौती’

Read Next

बिहार में अश्लील भोजपुरी गानों पर होगी कारवाई, सभी जिलों को दिया गया निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com