रेणुकास्वामी हत्याकांड : कर्नाटक हाई कोर्ट ने अभिनेता दर्शन और पवित्रा गौड़ा को दी जमानत

बेंगलुरु । रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के साथ नागराजू, अनुकुमार, एम. लक्ष्मण, जगदीश और राव को भी जमानत दी है।

वरिष्ठ वकील सी.वी. नागेश और विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) पी. प्रसन्ना कुमार ने अभियोजन पक्ष की ओर से दलीलें पेश कीं।

गौड़ा की वकील शिल्पा ने कहा कि मामले में उनकी संलिप्तता पर सवाल उठाने वाली दलीलों के आधार पर उन्हें जमानत दी गई।

गौड़ा वर्तमान में बेंगलुरु के केंद्रीय जेल में बंद हैं। वह सोमवार को रिहा होंगी।

जमानत याचिका पर बहस के दौरान, सीवी नागेश ने विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) द्वारा उठाई गई आपत्तियों का विरोध करते हुए कहा, “रेणुकास्वामी के शरीर पर कथित तौर पर खून के 39 धब्बे थे, लेकिन केवल एक ही जगह पर घाव से खून निकला था।”

नागेश ने दावा किया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने से लेकर जांच करने तक हर चरण में अभियोजन पक्ष ने झूठ बोला।

उन्होंने कहा, “बेल्लारी के डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर जमानत दी गई थी। बीजीएस अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बेल्लारी के डॉक्टरों की रिपोर्ट को स्वीकार किया, जिसमें अभिनेता के सर्जरी की आवश्यकता की पुष्टि की गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन का सुझाव दिया है।”

जमानत के लिए अदालत में अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करते हुए प्रसन्ना कुमार ने कहा था कि अंतरिम जमानत अत्यावश्यकता का हवाला देते हुए ली गई थी और अदालत को बताया गया था कि उसे स्ट्रोक होने की संभावना है।

प्रसन्न कुमार ने कहा, “दर्शन के मामले में नाटकीय परिस्थितियां पैदा की गईं।” हाल ही में अदालत ने चिकित्सा आधार पर दर्शन की अंतरिम जमानत बढ़ा दी थी। दर्शन को 131 दिन जेल में बिताने के बाद 30 अक्टूबर को अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा किया गया था।

बेंगलुरु के बीजीएस अपोलो अस्पताल में भर्ती दर्शन का पीठ में तेज दर्द का इलाज चल रहा था।

दर्शन और उनकी दोस्त गौड़ा के साथ 15 अन्य को 11 जून को चित्रदुर्ग से अपने फैन रेणुकास्वामी का अपहरण करने और बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा को अपमानजनक और अश्लील संदेश भेजे थे क्योंकि वह शादीशुदा होने के बावजूद अभिनेता के उसके साथ संबंध रखने से नाराज था।

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

संभल में मस्जिदों और घरों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई

Read Next

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com