राहुल गांधी मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोलते हैं : नीतीश कुमार

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इस बार हमलोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पिछली बार से अधिक संख्या में सीट जीतेंगे। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ठाकुर जी की जन्म तिथि और पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन करवाते रहे हैं और उसमें हम हमेशा आते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने समय में पिछड़ों और वंचितों के लिए काफी काम किया। आरक्षण का दायरा बढ़ाया। उन्होंने शराबबंदी लागू की, लेकिन उनके पद से हटने के बाद शराबबंदी हटा दी गई। हमलोग जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। हमलोग बहुत पहले से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे। यह खुशी की बात है कि केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया है।

‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा, “हम अलग हो गये हैं, बाकी दल क्या कर रहे हैं, मुझे नहीं मालूम। मेरे द्वारा विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब उनसे अलग हो गये हैं। हमने इस गठबंधन का नाम कुछ दूसरा सुझाया था, लेकिन उनलोगों ने अपनी तरफ से इसका नाम रखा।”

उन्होंने कहा कि वे लोग क्या करते हैं, वही जानें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में बयान देने के संबंध में नीतीश ने कहा कि उन्हें जो बोलना है, वे बोलते रहें, उससे मुझे कोई मतलब नहीं है। वे मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोलते हैं। हमने बिहार में जाति आधारित गणना करवाई, इसकी चर्चा नहीं करते हैं। हमारे कामों के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।

महागठबंधन सरकार के कुछ मंत्रियों के विभागों के खिलाफ जांच के आदेश देने के संबंध में पत्रकारों के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग कार्यों की समीक्षा करते हैं। कोई गड़बड़ी होगी तो उसकी जांच होगी। हम किसी को गड़बड़ नहीं करने देंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हमारे साथ और 8 मंत्री काम कर रहे हैं। सभी काम हो रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार समय पर हो जाएगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

Read Next

ओपनएआई को झटका, जीपीटी को ट्रेडमार्क के रूप में पंजीकृत करने को अमेरिकी पेटेंट ऑफिस ने किया इन्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com