अखिलेश परिवार के साथ मेरा नाता 45 साल पुराना, ऐसे ही रिश्ते नहीं टूट जाते : आजम खान

रामपुर । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जब जेल से बेल पर बाहर आए तो उनके आवास पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। आजम खान का कहना है कि अखिलेश यादव के परिवार के साथ उनका नाता लगभग 45 साल पुराना है। ऐसे ही रिश्ते नहीं टूट जाते हैं।

आईएएनएस के साथ बातचीत में आजम खान से जब यह पूछा गया कि जब आप जेल में थे, तो क्या आपको उम्मीद थी कि अखिलेश यादव मिलने आएंगे। इस पर आजम खान ने कहा कि अखिलेश यादव जेल में भी कई बार आए थे। पिछली बार जब मैं तीन साल जेल में रहा था, तब भी आए थे, और अभी हाल ही में भी आए। किसी के आने या न आने से रिश्ते बनते या बिगड़ते नहीं हैं। जब किसी से हमारा वैचारिक और ऐतिहासिक लगाव हो, तो वह रिश्ता बना रहता है। उनके परिवार के साथ मेरा नाता लगभग 45 साल पुराना है। रिश्ते नहीं टूट जाते।

उन्होंने कहा कि किसी रिश्ते को छोड़ना अच्छी चीज नहीं है। जब भी आपको पता चले कि मुझे किसी ने छोड़ दिया, गलती उसकी होगी, मेरी नहीं होगी। मैं छोड़ने में यकीन नहीं करता। जिस घर से 45 साल से रिश्ते हों, उन्हें कैसे छोड़ सकता हूं? शिकवा, शिकायत, गलतफहमी हो सकती है, वह कल भी थी, आज भी है, कल भी होगी। हम तब नहीं गए जब निकाले गए। एक फिल्म अदाकारा की वजह से जरूर हम निकले थे, जिसे हमने ही चुनाव लड़वाया था। लेकिन, बाद में हमारी फिर से वापसी भी हुई थी। फिर सोचा था कि संन्यास ले लेंगे, लेकिन उसे नहीं छोड़ेंगे जिससे अच्छे संबंध थे।

अखिलेश यादव के साथ नाराजगी की बातों पर आजम खान ने कहा कि ये सब मीडिया द्वारा बनाई गई बातें थी, इसमें सच्चाई नहीं।

आजम खान ने इस पर भी बात की कि मुलायम सिंह होते तो भी क्या उन्हें जेल में दिन बिताने पड़ते। उन्होंने कहा, “जब मैं पिछली बार जेल में था, तब नेताजी जिंदा थे। लेकिन अब जो मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य है, उसमें कानून का सहारा लेकर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे कायम किए जाते हैं। ऐसे हालात में किसी आंदोलन से हमें फायदा नहीं, बल्कि नुकसान ही होता है। कई मौकों पर मुझे पहले से एहसास हुआ कि कुछ होने वाला है और मैंने उसे रोक भी दिया, क्योंकि हमें सड़कों पर नहीं, अदालतों में ट्रायल फेस करना था। इसलिए बहुत सी बातें खुद नहीं होने दीं।”

आजम खान ने कहा कि मेरे मुकद्दर में जुल्म लिखा था। लेकिन क्या आपके पास इस बात की गारंटी है कि अब मेरे साथ कुछ नहीं होगा? जमानत के मौके पर कपिल सिब्बल ने बहुत प्रयास किए। उन्होंने मुकदमों की सारी डिटेल अदालत में रखी। सुप्रीम कोर्ट के जज साहब ने कहा कि सभी में अभी प्रीलिमिनरी बेल दे देते हैं। लेकिन क्या गारंटी है कि अगला मुकदमा कायम नहीं होगा। जहां इतना जुल्म बर्दाश्त किया है, जिंदा रहे तो और भी जुल्म बर्दाश्त कर लेंगे।

–आईएएनएस

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के...

एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन...

admin

Read Previous

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

Read Next

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में ड्रग तस्कर मोहम्मद असलम की 86 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com