सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने देउबा

काठमांडू : नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मंगलवार को विपक्षी नेपाली कांग्रेस पार्टी के नेता शेर बहादुर देउबा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। देउबा की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक दिन पहले दिए गए फैसले के अनुरूप है, जिसने ओली को हटाते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए उनके दावे पर मुहर लगाई थी।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की ओर से संसद भंग करने के निर्णय को पलट दिया था और भंडारी को देउबा को प्रधान मंत्री नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

पहले ही चार बार प्रधानमंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाल चुके 69 वर्षीय देउबा अब पांचवीं बार हिमालयी राष्ट्र की कमान संभालेंगे।

वह चार पार्टियों – नेपाली कांग्रेस, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर), जनता समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।

मंगलवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में ओली ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करेंगे और पद खाली करने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ” मैं लोगों के फैसले से नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण प्रधानमंत्री पद छोड़ रहा हूं।”

ओली ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, ” मैंने पद छोड़ दिया है और मुझे चिंता भी नहीं है, क्योंकि मैंने नेपाली लोगों के लिए काम किया है।”

ओली ने आगे दावा किया कि शीर्ष अदालत ने अपने अधिकार क्षेत्र को पार कर लिया है और राजनीतिक मामलों पर फैसला किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के सोमवार के फैसले का बहुदलीय संसदीय प्रणाली पर दीर्घकालिक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

यह कहते हुए कि वह और उनकी पार्टी अदालत के आदेश को लागू करेंगे, ओली ने जोर देकर कहा कि इससे पार्टी प्रणाली और बहुदलीय लोकतंत्र को ध्वस्त होना निश्चित है।

ओली ने कहा, फैसले में इस्तेमाल की गई शर्तों और भाषा ने उन सभी को चिंतित कर दिया है, जो एक बहुदलीय प्रणाली में विश्वास करते हैं। आदेश ने जांच और संतुलन (राज्य के अंगों के बीच शक्ति) की प्रणाली का उल्लंघन किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, यह सिर्फ एक अस्थायी खुशी है। इसका दीर्घकालिक प्रभाव होगा।

ओली, जिन्हें फरवरी 2018 में प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था, उन्होंने लगभग दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था, लेकिन उनके घमंड और खराब कार्यशैली के कारण, उनकी ही पार्टी के नेताओं द्वारा उनकी आलोचना की गई।

मार्च में, सुप्रीम कोर्ट ने ओली की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के बीच यूनिटी को भी अमान्य कर दिया।

इस फैसले ने न केवल दो कम्युनिस्ट पार्टियों को विभाजित किया, बल्कि ओली को भी अल्पमत में डाल दिया।

माओवादी सेंटर ने मई में ओली को दिया गया समर्थन वापस ले लिया था।

माओवादियों द्वारा अपना समर्थन वापस लेने के बाद, संवैधानिक प्रावधान के अनुसार ओली फ्लोर टेस्ट के लिए गए।

वह विश्वास मत हासिल करने में विफल रहे, जिसके बाद उन्होंने 21 मई को सदन को भंग कर दिया और नवंबर में जल्द चुनाव की घोषणा की।

इस कदम को कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

साथ ही देउबा ने भी बहुमत का दावा किया और सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अगले प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति की मांग की, क्योंकि उन्हें बहुमत वाले सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

देउबा की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रपति कार्यालय को मंगलवार शाम से पहले देउबा को पीएम नियुक्त करने और सदन बहाल करने का परमादेश जारी किया।

देउबा, जिनकी ओर से मंगलवार को एक छोटा मंत्रिमंडल बनाने की उम्मीद है, बाद में शाम को पद की गोपनीयता की शपथ भी लेंगे।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

editors

Read Previous

अब जेलों तक तुरंत पहुंचेंगे अदालती आदेश

Read Next

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमाओं, लाल किले पर सुरक्षा बढ़ाई गई : दिल्ली पुलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com