दिल्ली में 27 साल बाद मिले मौके के बावजूद नकारा निकली बीजेपी सरकार : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली । आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारी जलभराव को लेकर शुक्रवार को कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि 27 साल बाद मौका मिलने पर भाजपा सरकार अच्छा काम करेगी, लेकिन वह पूरी तरह से नकारा साबित हुई है।

‘आप’ नेता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ बीजेपी को सत्ता सौंपी थी, लेकिन पांच महीने में ही उसे अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। कुछ देर की बारिश में सड़कों से लेकर गलियों तक भारी जलभराव, साफ पानी की किल्लत और बिजली कटौती ने दिल्लीवालों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि उनका फैसला गलत था। अब तो सोसायटी के वाट्सएप ग्रुप और ड्राइंग रूम तक में बीजेपी सरकार की विफलता की चर्चा हो रही है।

सौरभ भारद्वाज ने सड़कों पर जलभराव के मुद्दे पर कहा कि आज दिल्ली के व्हाट्सएप ग्रुप, ड्राइंग रूम्स और साउथ दिल्ली के क्लब में मध्यम वर्ग के लोगों के बीच एक ही चर्चा चल रही है, वे मान रहे हैं कि भाजपा को दिल्ली में लाना एक बड़ी गलती थी। लोग भूल गए कि भाजपा पिछले 12-14 साल से हरियाणा में सरकार चला रही है और हर बार गुड़गांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में जीतती है, उसके बावजूद वहां करोड़ों के फ्लैट में रहने वालों की करोड़ों रुपए की गाड़ियां पानी में डूब रही हैं। यह हर साल होता है।

दिल्ली के पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सब जानते हुए भी दिल्ली के लोगों ने यह सोचकर भाजपा को मौका दिया कि केंद्र सरकार कुछ कर देगी। लेकिन पहले ही मानसून में भाजपा के “चारों इंजन” की पोल खुल गई। अगर आज “आप” के पास एमसीडी होती, तो मुख्यमंत्री, मंत्री, एलजी और ये तमाम भाजपा के लोग सारा दोष “आप” पर डाल देते कि वह गड़बड़ कर रही है। लेकिन आज दिल्ली वालों को दिख रहा है कि चाहे एनडीएमसी, डीडीए, एमसीडी या पीडब्ल्यूडी की रोड हो, “चारों इंजन” इन्हीं के पास हैं, हर रोड पर पानी भरा हुआ है, जो दिल्ली के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

–आईएएनएस

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

बेंगलुरु । बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। यह मामला कबड्डी खेल प्रतियोगिता के...

अमेरिकी राजदूत का दावा, 100 दिन में तेजी से आगे बढ़े भारत-अमेरिका के रिश्ते

नई द‍िल्‍ली । भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही। उन्होंने इसे...

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण...

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस...

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

बेंगलुरु । बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम से जुड़े मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत...

विपक्षी सांसद बोले, महिला आरक्षण संशोधन बिल पर देश को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

admin

Read Previous

बांग्लादेश: शीर्ष अर्थशास्त्री अबुल बरकात की गिरफ्तारी, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

Read Next

मुंबई में अब एक भी अवैध लाउडस्पीकर नहीं, धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून जल्द : देवेंद्र फडणवीस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com