बांग्लादेश: शीर्ष अर्थशास्त्री अबुल बरकात की गिरफ्तारी, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

ढाका । बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के धनमंडी क्षेत्र से प्रमुख अर्थशास्त्री अबुल बरकात को भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के संयुक्त आयुक्त नासिरुल इस्लाम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

अर्थशास्त्री अबुल बरकात की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नागरिकों और विश्लेषकों का कहना है कि यह गिरफ्तारी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध की एक और कड़ी है।

अबुल बरकात पूर्व में ढाका विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष और बांग्लादेश इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने अवामी लीग सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य संचालित जनता बैंक पीएलसी के चेयरमैन के रूप में भी कार्य किया।

फरवरी में, एसीसी ने बरकात और 22 अन्य के खिलाफ अननटेक्स ग्रुप के नाम पर 2.97 अरब टका की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने पूर्व बांग्लादेश बैंक गवर्नर अतीउर रहमान पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने बरकात के साथ मिलकर जाली दस्तावेजों के जरिए अननटेक्स ग्रुप की 22 कंपनियों को अवैध ऋण प्रदान किया।

इससे पहले पिछले महीने, ढाका पुलिस ने प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और 2020 में ‘एकुशे पदक’ से सम्मानित शम्सुल आलम को भी बिना किसी ठोस कारण के गिरफ्तार किया था। वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार में योजना राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

नासिरुल इस्लाम ने बताया, “उन्हें मिंटो रोड स्थित डीबी कार्यालय में रखा गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।”

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार को सत्ता से हटना पड़ा था, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने बांग्लादेश में लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका माना था। इसके बाद से अंतरिम सरकार ने हसीना, उनके समर्थकों और पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कई मामलों की शुरुआत की है, जिन्हें विश्लेषक निराधार और प्रतिशोधात्मक बता रहे हैं।

–आईएएनएस

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

बेंगलुरु । बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। यह मामला कबड्डी खेल प्रतियोगिता के...

अमेरिकी राजदूत का दावा, 100 दिन में तेजी से आगे बढ़े भारत-अमेरिका के रिश्ते

नई द‍िल्‍ली । भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही। उन्होंने इसे...

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण...

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस...

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

ममता बनर्जी को खतरा किसी और से नहीं बल्कि उनके खुद के भय से है: सीएम रेखा गुप्ता

कोलकाता । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट प्रियंका टेबरिवाल के रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी...

भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस और मुस्लिम समाज उत्तरदायी: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भारत विभाजन वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने असदुद्दीन ओवैसी...

साइबर क्राइम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु में 12 ठिकानों पर छापेमारी

बेंगलुरु । बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम से जुड़े मामले में व्यापक कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ...

admin

Read Previous

डीआरडीओ-वायुसेना ने किया ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण

Read Next

दिल्ली में 27 साल बाद मिले मौके के बावजूद नकारा निकली बीजेपी सरकार : सौरभ भारद्वाज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com