बाराबंकी हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, योगी, केशव, नड्डा ने जताया दु:ख

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, स्वतंत्रदेव, मायावती समेत तमाम नेताओं ने दु:ख जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने बाराबंकी हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे में अनेक लोगों की असमय मृत्यु की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है। दु:ख की इस घड़ी में, शोकग्रस्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, “यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।”

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दु:खद है। इसमंं जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर सम्भव मदद व उपचार देने में लगा है। मैं घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, “बाराबंकी में हुई एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिवारजनों को इस गहन दुरूख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा, “यूपी के बाराबंकी जिले में हुए सड़क दुर्घटना में लोगों की असामयिक मौत की खबर बेहद ही दुखद है। स्थानीय प्रशासन घायलों के त्वरित उपचार में लगा है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लिखा, “बाराबंकी के रामसनेही घाट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की खबर अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

बसपा प्रमुख मायावती ने लिखा, “बाराबंकी जिले में ट्रक व बस में टक्कर होने से 18 मजदूरों की मौत व अन्य कई के घायल होने की खबर अति-दु:खद। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। सरकार मृतकों को उनके घर भेजने की तथा पीड़ितों के उचित इलाज की फ्री व्यवस्था करे। अनुग्रह राशि भी तत्काल दी जाए, बीएसपी की माँग।”

ज्ञात हो कि बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 19 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब पांच घंटे तक रेक्स्यू आपरेशन चलाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से ज्यादातर को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी पर एडीजी लखनऊ जोन एसएन सावंत व एसपी यमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

–आईएएनएस

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

मणिपुर: कांग्रेस ने सामान्य हालात बहाल होने तक जनगणना टालने की मांग की

इंफाल । मणिपुर में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को आगामी जनगणना प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जब तक राज्य में पूरी...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा-एकजुट होकर तोड़ें संकीर्णता की दीवारें

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।...

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी को सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जहां वे आदिचुनचनगिरी मठ में एक कार्यक्रम में भाग...

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के केस में डीजीपी और एसआईटी को किया तलब, डीएनए जांच न होने पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के बोकारो जिले की 18 वर्षीय युवती के 9 महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले...

तेलंगाना के सीएम ने सभी दक्षिणी राज्यों से केंद्र के कदम का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को अन्य दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से लोकसभा सीटों में 'आनुपातिक मॉडल' लागू करने के...

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ‘देश के लाडले भाई’ कहकर किया संबोधित

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार जताया है और इस पहल को ऐतिहासिक बताया...

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

महिला आरक्षण बिल को लेकर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं: किरन रिजिजू

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने महिला आरक्षण बिल को लेकर साफ कहा कि यह मामला किसी भी तरह से राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिए बल्कि इसे...

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिंसक प्रदर्शन, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे में पुलिस ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिक्षक के...

editors

Read Previous

ट्रेन के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Read Next

झारखंड में खुलेंगे एक हजार कृषि उपकरण बैंक, किसानों को मामूली किराये पर उपलब्ध होंगी खेती की मशीनें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com