झारखंड में चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान, सीएम सोरेन ने की खास अपील

रांची । झारखंड में शनिवार को राज्य के तमाम सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों के ‘ड्यूटी बहिष्कार आंदोलन’ से लोग परेशान रहे। हॉस्पिटल्स और क्लिनिक से हजारों लोग बगैर इलाज मायूस होकर लौटे।

राज्य के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल रांची स्थित रिम्स में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। यहां ओपीडी सेवा लगातार कई दिनों से ठप है और करीब एक हजार से ज्यादा सर्जरी टाली जा चुकी है। इमरजेंसी को छोड़ रेगुलर हेल्थ सर्विस बुरी तरह प्रभावित हुई है।

कोलकाता की घटना के खिलाफ आईएमए के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल को झारखंड के सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों ने पूरा समर्थन दिया। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, हजारीबाग सहित कई शहरों में डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। आईएमए की झारखंड इकाई के सचिव डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि राज्यभर में 16 हजार से ज्यादा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी।

रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। पश्चिम बंगाल एवं केंद्र सरकार की एजेंसियां दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रयत्नशील हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सोरेन ने कहा, “मैं राज्य के सभी साथी डॉक्टरों से अपील करना चाहूंगा कि आपकी सरकार आपकी वेदना में आपके साथ खड़ी है, परंतु राज्य के मरीजों का इलाज भी अत्यंत आवश्यक है। आप काम पर लौटें एवं मरीजों को स्वस्थ बनाने में अपना सार्थक सहयोग करें। साथ ही मैं आप सबको बताना चाहूंगा कि मैंने डीजीपी को राज्य के अस्पतालों में भी काम करने वाले सभी कर्मियों की सुरक्षा हेतु कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है।”

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

admin

Read Previous

जनमत सर्वेक्षण : हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं, भाजपा सबसे आगे

Read Next

उदयपुर जैसी घटना से समाज का नुकसान, लॉ एंड ऑर्डर सही हो : सचिन पायलट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com