संयुक्त किसान मोर्चा नें लखीमपुर धरने से दिया प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन, उठाई विभिन्न मांगें

नई दिल्ली : किसानो नें लखीमपुर खीरी मामले व किसानों के अन्य मुद्दों पर लखीमपुर खीरी में तीन दिन का धरना किया, जहां से तमाम किसान नेताओं नें सरकार से मांगो को जल्द सुनने की बात कही है। इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा नें धरने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें लखीमपुर खीरी व किसानों के मुद्दों पर कुछ मांगे रखी गई हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा नें अपने ज्ञापन में कहा है कि, मोर्चा प्रधानमंत्री से निवेदन करता है कि हमारी शेष मांगों को हल करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाएं। हमारी मांगो में लखीमपुर खीरी जिला के तिकोणिया में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या करने की साजिश रचने के मामले में दोषी केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए।

लखीमपुर खीरी हत्याकांड में जो किसानों को निर्दोष होते हुए भी जेल में बंद किया है उनको तुरन्त रिहा किया जाए और उनके ऊपर मढ़े केस तुरन्त वापस लिए जाएं। शहीद किसान परिवारों एवं घायल किसानों को मुआवजा देने सरकार वादा पूरा करे।

सभी फसलों के ऊपर स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों के आधार पर सी-2 प्लस 50 फीसदी के फार्मूले से एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए। केन्द्र सरकार द्वारा एम एसपी पर गठित कमेटी व उसका घोषित एजेंडा किसानों द्वारा प्रस्तुत मांगों के विपरीत है। इस कमेटी को रद्द करते हुए सभी फसलों की बिक्री एमएसपी पर होने की गारंटी के लिए समिति का गठन दोबारा किया जाए।

किसान आन्दोलन के दौरान केन्द्र शासित प्रदेशों व अन्य राज्यों में जो केस किसानों के ऊपर लादे गए, सभी तुरंत वापस लिए जाएं और जनविरोधी बिजली बिल 2022 वापस लिया जाए।

दरअसल केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के धरने को देखते हुए इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। धरनास्थल पर कमिश्नर और आईजी रेंज ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रूट मार्च भी किया था, किसान नेताओं के मंच पर पंजाब से आए विभिन्न किसान नेताओं, भाकियू नेता राकेश टिकैत के साथ-साथ मेधा पाटेकर भी मौजूद रहीं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

admin

Read Previous

दिल्ली की अदालत ने मानहानि मामले में केजरीवाल, सिसोदिया को बरी किया

Read Next

उत्तराखंड में बारिश से हो रही तबाही, यमकेश्वर में बादल फटने से वृद्धा की मौत, टिहरी में दो की जान गई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com